पिछले काफी सालों में WWE सुपरस्टार्स ने कई शानदार फिनिशर्स को बनाया और उपयोग किया है। अगर किसी सुपरस्टार को अन्य रेसलर से बेहतर बनना है तो उसे अपने लिए एक अच्छा फिनिशर चुनना होता है। जब भी सुपरस्टार अपना फिनिशर लगाता है तो फिर चांस बढ़ जाते हैं कि मैच का अंत होगा।Top wwe submissions. #4. Ankle lock (by kurt angle,ken shamrock,& jack swagger) pic.twitter.com/zI4LEpyHZj— The Scottish Psychopath (@WWE_Claymore) July 26, 2014ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाWWE में कई ऐसे फिनिशर्स भी रहे हैं जो फैंस के बीच काफी प्रसिद्ध हुए। इसमें द रॉक का रॉक बॉटम, रैंडी ऑर्टन का RKO और स्टोन कोल्ड का स्टनर समेत अन्य ढेरों फिनिशर्स को गिना जा सकता है। हर एक सुपरस्टार के लिए नए फिनिशर्स लाना मुश्किल रहते हैं। इस वजह से कुछ ऐसे भी फिनिशर्स रहे हैं जिन्हें काफी सुपरस्टार्स द्वारा उपयोग किया गया है। इसलिए हम 10 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने एक जैसे फिनिशर्स का उपयोग किया।10,9,8- एंकल लॉक: WWE दिग्गज केन शेमरॉक, कर्ट एंगल और जैक स्वैगरICYMI:I chat with @ShamrockKen about why he’s back in wrestling, how WWE ignores his legacy, the vicious chairshot to the face from The Rock and oh yeah, he slaps a legit ankle lock on me 😖WATCH⬇️https://t.co/Jf1gLNFpHj pic.twitter.com/V7COA2Vw7E— Chris Van Vliet (@ChrisVanVliet) September 20, 201990 के दशक में UFC दिग्गज केन शेमरॉक ने WWE में कदम रखा था। वो काफी जल्दी अपना नाम बनाने में सफल हो गए थे। उन्होंने एंकल लॉक को बनाया और फेमस किया था। वो मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट थे और ऐसे में उनपर यह मूव काफी अच्छा लगता था। केन शेमरॉक के WWE से जाने के बाद कर्ट एंगल ने इसे अपने फिनिशर के रूप में उपयोग किया।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीइस दिग्गज ने एंकल लॉक का उपयोग करके ढेरों टाइटल्स पर कब्जा किया था। सही मायने में कर्ट एंगल के लिए इस मूव को याद रखा जाता है। खैर, जब एंगल WWE से चले गए तो फिर जैक स्वैगर ने एंकल लॉक को फिनिशर की तरह उपयोग करना शुरू किया और इसे पेट्रियट लॉक नाम दे दिया लेकिन वो अन्य दो दिग्गजों की तरह अपना नाम बनाने में सफल नहीं हुए।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।