WWE के 10 बड़े स्टार्स जिन्होने बदले अपने नाम

kane-1490327340-800-1496431801-800

विंडहैम लॉरेंस रोटुंडा, क्लौडिया कैस्टेगनोली, एप्रेल जैनेट, ऐसे नाम हैं जो आपने शायद सुने भी नहीं होंगे। ब्रे वायट, सिज़ेरो, और एजे ली के पहले ये नाम ही थे। WWE कई स्टार्स को काफी अलग-अलग नाम देता है, हालांकि ये नाम पर्मानेंट नहीं हैं। WWE ने समय-समय पर रेसलर्स के नाम बदले हैं। वो इनके नाम इसलिए बदलते हैं ताकि यहाँ कुछ नयापन बना रहे। और पिछले कुछ सालों में हमने देखा है की बिग ई और सिज़ेरो जैसे स्टार्स के नाम भी बदले गए हैं। यहाँ WWE की क्रिएटिव टीम भी इन्हे कई ऐसे रोल देती है, जिससे कभी ये नए कैरक्टर चल जाते हैं तो कभी ये किरदार ज़्यादा हिट नहीं हो पाते हैं। स्टारडस्ट का पुराना नाम भी कोडी रोड्स था, और अब वो अजीब सी हरकते करते हुए दिखते हैं।

Ad

#1 ग्लेन जेकब्स(औंगस किंग से क्रिसमस क्रिएचर से डॉक्टर आईसैक से येंकेम से केन)

केन को हमेशा एक मोंस्टर के रूप में देखा जाता है, केन के पहले कुछ रोचक नाम थे। पहले वो येंकेम नाम के मोंस्टर भी थे। इस नाम के बाद केन का नाम केन पड़ा, और वो इस रूप में लोगों को अभी तक पसंद आ रहे हैं। आजकल वो अथॉरिटी में दिखते हैं, और वो यहाँ डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स हैं।

#2 डेव बतिस्ता(लैविएथन से डैकन बतिस्ता से बतिस्ता)

batista-2052144

हाँ, उनकी वापसी कुछ अच्छी नहीं रही थी। लेकिन अपने समय में वो काफी फेमस थे। लेविएथन का एक ड्रैकुला का रूप था। फिर डैकन बतिस्ता बने, और फेमस होने से पहले उन्होने डैकन नाम को खुदसे निकाल दिया, और वो बस बतिस्ता रह गए।

#3 पॉल वाइट(बिग नैस्टी से द जायंट से पॉल वाइट से बिग शो)

big-show-1497697740-800

पहले दो नाम उनके साइज़ के हिसाब से इतने बुरे भी नहीं थे। बिग शो अपने पूरे करियर में काफी अलग-अलग रूप में दिखे। WCW में बिग शो का नाम द जायंट था। फिर वो WWF में आ गए। तब से ही उन्हे बिग शो के नाम से जाना जाता है।

#4 डेनियल डैनीलसन(ब्रायन डैनीलसन से डेनियल ब्रायन)

daniel bryan

WWE को जॉइन करने से पहले डेनियल ब्रायन इंडिपेंडेंट रेस्लिंग के एक बड़े स्टार थे। उन्होने शुरू से ही अपने नाम से लड़ाई करी। लेकिन विंस मैकमैहन के कुछ अलग ही प्लैन थे। उन्होने ब्रायन को साइन किया, और उनका पूरा मेकओवर कर दिया। और अब डेनियल WWE का बड़ा चेहरा हैं।

#5 जो अनोआई(लैकी से रोमन रेन्स)

roman_reigns_bio-6ff1cda223eee9030a0f017f6410b333

अभी रेन्स WWE में काफी बड़ा चेहरा हैं। लेकिन यहाँ फेमस होने से पहले रोमन को ज़्यादा लोग नहीं जानते थे। द रॉक, और रकीशी की फ़ैमिली से होने की वजह से रेन्स को WWE में आना ही था।

#6 ड्वेन जॉनसन(फ्लैक्स से रॉकी मेविया से द रॉक)

rock

रॉक रेस्लिंग में फ्लैक्स कवाना नाम से आए थे और उन्होने अपने परिवार के फेमस लोगों के नाम लेने से मना कर दिया था। अंत में ड्वेन जॉनसन को द रॉक नाम मिला। उसके बाद द रॉक ने WWE में क्या किया, वो किसी से छुपा नहीं है।

#7 विंडहैम टोटुंडा(हस्कि हैरिस से ब्रे वायट)

braychamp-1493836296-800

ब्रे वायट की फ़ैमिली भी रेस्लिंग से जुड़ी रही है। और उनके ऊपर अपने परिवार का नाम आगे भी अच्छा करने का दबाव था। कई नाम बदलने के बाद अब उनका नाम ब्रे वायट है। और उन्हे अपनी अजीब सी हरकतों के लिए जाना जाता है।

#8 मार्क कैलावे(टैक्सस रेड से मास्टर ऑफ पेन से पनिशर से द अंडरटेकर) undertaker-wwe-smackdown-1-900x440-1485413295-800

अंडरटेकर ने WWE के अपने करियर में जितने नाम बदले होंगे, उतने शायद ही किसी और ने बदले हों। अंडरटेकर नाम इतना फेमस हो गया है की शायद हमें और नाम सुनने की आदत कभी नहीं पड़ती। अंडरटेकर काफी बार लंबे समय के लिए WWE से बाहर रहे हैं, और वो जब भी रिंग में आए हैं तो उनका नाम हमेशा कुछ और ही रहा है। लेकिन अब वो अंडरटेकर नाम से जाने जाते हैं, और ज़्यादातर लोगों के लिए WWE का मतलब अंडरटेकर ही है।

#9 मिक फोलि(कैक्टस जैक से मैनकाइंड से डूड लव से मिक फोलि)

mankind-socko-1462458529-800

फोलि भले ही उनकी अजीब सी हरकतों के लिए जाना जाता हो, लेकिन उन्हे कभी भी इस चीज़ का श्रेय नहीं मिलता की उन्होने कैसे अपने अलग-अलग रूप से लोगों को एंटरटेन किया। फोलि के सभी किरदारों ने WWE फैन्स को कभी भी बोर नहीं होने दिया। उनके मैच इतने खतरनाक होते थे, की लोगों को वो आज भी याद हैं। रेसलमेनिया में उनका ऐज़ के साथ हुआ वो खूनी मैच तो कोई शायद ही भूल पाएगा।

#10 जॉन सीना(द प्रोटोटाइप से मिस्टर पी से जॉन सीना)

John_Cena_bio--b51ea9d0b6f475af953923ac7791391b (2)

ये किसी इंग्लिश मूवीज़ के नाम नहीं हैं, और नाही ये कॉमिक हेरो के नाम हैं। OVW में जॉन सीना का नाम मिस्टर पी था। फिर अलग-अलग रूप और नाम रखते हुए जॉन सीना ने अपना असली नाम अपनाना ही सही समझा। आजकल जॉन सीना WWE का सबसे बड़ा चेहरा हैं। और वो इन दिनों भी अच्छी फाइट लड़ते हैं। लेखक-रेंजिथ रविन्द्रन, अनुवादक-नितीश उनियाल

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications