पिछले हफ्ते सीएम पंक ने डब्लू डब्लू ई (WWE) बैकस्टेज शो में आकर फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद आज हमें वह WWE बैकस्टेज के एपिसोड में देखने को मिले जहां उन्होंने कई सारे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने WWE और प्रो-रेसलिंग को लेकर कई सारी बड़ी बातें सामने रखी।आइए जानते हैं 11 बड़ी बातें जो सीएम पंक ने WWE बैकस्टेज के एपिसोड में कही।1. सीएम पंक ने बताया कि WWE बैकस्टेज में उनके आने को लेकर बहुत कम लोगों (लगभग 10-12) को जानकारी थी। 2. पंक ने कहा कि WWE बैकस्टेज में चौंकाने वाली एंट्री के लिए उनके दिमाग में 'द शॉकमास्टर' की WCW में एंट्रेंस जैसा सुझाव था।It's the moment that broke the internet, the return of @CMPunk on last week's episode of #WWEBackstage. pic.twitter.com/AE9Qj5Ju2p— WWE on FOX (@WWEonFOX) November 20, 20193. इस पूर्व WWE चैंपियन ने साफ कर दिया कि वह FOX के लिए काम करते हैं, उनकी WWE के साथ कोई बात नहीं हुई है। 4. एक मौके पर सीएम पंक से द शील्ड के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने रैने यंग से ही द शील्ड के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार के बारे में पूछ लिया। 5. पंक ने बताया कि AEW के अनाउंसर जिम रॉस ने उन्हें पिछले हफ्ते WWE बैकस्टेज में आने के बाद मैसेज किया था।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका फैंस टेलीविजन पर लंबे समय से इंतज़ार कर रहे है6. बेस्ट इन द वर्ल्ड ने बताया कि अब उनके पास पूरी आजादी है। वह अब अपने अनुसार चुन सकते हैं कि उन्हें किसके साथ काम करना चाहिए।"It's not something I'm actively pursuing." - @CMPunk on a possible return to in-ring action. #WWEBackstage pic.twitter.com/sg398s7uSI— WWE on FOX (@WWEonFOX) November 20, 20197. सीएम पंक ने विमेंस रेवोलुशन को खास बताते हुए कहा कि इसे किसी टैग की जरूरत नहीं है। इसके अलावा उन्होंने NXT की मेन रोस्टर से तारीफ की।8. पंक ने रॉयल रंबल में वापसी करने को लेकर कहा कि कभी भी 'नहीं' नहीं कहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी उनके और WWE के बीच मे काफी सारी अनबन है।9. पंक ने फैंस के सपोर्ट में रहते हुए कहा कि उन्हें नई यूनिवर्सल चैंपियनशिप बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी। उनके अनुसार यह टाइटल 'स्टुपिड' है।10. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने बैरन कॉर्बिन के पिछले हफ्ते के सैगमेंट को बिल्कुल कचरा बताया। उनके अनुसार पूरा सैगमेंट बहुत ज्यादा बकवास था।.@CMPunk responds to @WWERollins' recent tweets, and gives him some advice.#WWEBackstage pic.twitter.com/D0R9FLBlJh— WWE on FOX (@WWEonFOX) November 20, 201911. पंक ने सैथ रॉलिंस के चैलेंज के बाद उन्हें मुँह बंद करने के लिए बोला। उन्होंने कहा कि चुप रहकर सारे डाउट क्लियर कर लेने चाहिए।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं