जॉन सीना (John Cena) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने कई सारे दिग्गजों के खिलाफ काम किया है। जॉन सीना ने अपने WWE करियर में ढेरों टाइटल्स जीते हैं और काफी सारे रेसलर्स को पराजित किया है। जॉन सीना WWE में द रॉक, सीएम पंक, ब्रॉक लैसनर समेत ढेरों दिग्गजों का सामना कर चुके हैं।John Cena speaks on WWE return 🔥 pic.twitter.com/S1vsG4yNO5— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) June 24, 2021ये भी पढ़ें;- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाजॉन सीना के बड़े मैचों के बारे में काफी लोग जानते होंगे। इसके बावजूद काफी कम लोगों को पता होगा कि सीना ने कुछ विमेंस सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया हुआ है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 13 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ रिंग में काम किया है।13- WWE दिग्गज निकी बैला ने जॉन सीना के साथ कई बार काम किया है@5avannah5ummer5 Aaron John Cena Nikki Bella Savannah Summers pic.twitter.com/j4ihyEKWcx— Aaron Velez (@AaronVe53262111) June 19, 2021जॉन सीना ने निकी बैला के साथ कई टैग टीम मैच में काम किया है। दोनों ही सुपरस्टार्स काफी समय से रिलेशनशिप में थे लेकिन कुछ सालों पहले उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया। खैर, WWE में उन्होंने 7 मार्च 2017 को SmackDown में कार्मेला और जेम्स एल्सवर्थ के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ा था और इसमें उन्हें जीत भी मिली थी। इसके एक महीने बाद WrestleMania 33 में उन्होंने मिलकर मिज़ और मरिस को भी पराजित किया।ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिनका कभी John Cena से सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिलाइसी इवेंट में सीना ने निकी बैला को प्रपोज भी किया था। खैर, अंतिम बार दोनों सुपरस्टार्स का सामना MSG शो में सोन्या डेविल और इलायस के खिलाफ हुआ था। इस दौरान भी निकी और जॉन की जोड़ी ने जीत दर्ज की थी। दोनों सुपरस्टार्स भले ही अब असल जीवन में साथ न हो लेकिन उनके टैग टीम मैचों को हमेशा ही फैंस द्वारा पसंद किया जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।