Roman Reigns का टूटा गुरूर और WWE को मिले 14 चैंपियन, अप्रैल में आया चैंपियंस का सैलाब, बेटे ने कामयाबी का गुल खिलाते हुए पूरा किया सपना

अप्रैल महीने में WWE में हुए कई कारनामे
अप्रैल महीने में WWE में हुए कई कारनामे

WWE: अप्रैल माह जल्द ही खत्म होने वाला है। इस महीने WWE में बहुत बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ ऐतिहासिक चीजें भी हुई हैं। बड़ी बात ये है कि कई सारे नई चैंपियन फैंस को इस महीने में WWE में देखने को मिले हैं। एक बात तो तय है कि कंपनी के इतिहास में साल 2024 के इस महीने को हमेशा याद किया जाएगा।

सबसे पहले मेन रोस्टर की बात करते हैं। WWE में नए चैंपियन मिलने की शुरूआत WrestleMania XL से हुई। दो दिन के इस इवेंट में कई कारनामे देखने को मिले। नाईट 1 में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल के लिए सिक्स पैक लैडर मैच हुआ था। इस मुकाबले में कंपनी को नए चैंपियंस मिले। SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी ने हासिल की और Raw टैग टीम चैंपियनशिप द मिज़ और आर-ट्रुथ ने जीती। नाईट 1 में ही गुंथर ने अपना इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड किया। सैमी ने गुंथर के 666 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया और वो नए चैंपियन बने।

नाईट 2 तो जबरदस्त रहा और वहां पर भी कुछ चौंकाने वाले पल देखने को मिले। सैथ रॉलिंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की। मैकइंटायर ने रॉलिंस को हराकर उनके 316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया। हालांकि, वो कुछ ही देर तक तक चैंपियन रह पाए। डेमियन प्रीस्ट ने Money in the Bank ब्रीफकेस उनके ऊपर कैश-इन कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

इयो स्काई ने भी बेली के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की। स्काई को हार का सामना करना पड़ा और बेली नई चैंपियन बन गईं। रोमन रेंस ने नाईट 2 के मेन इवेंट में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की। ये मैच बहुत ही धमाकेदार रहा था। कोडी ने अंत में रेंस को हराकर उनके 1316 दिन के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया। कोडी ने अपने पिता डस्टी रोड्स का सपना पूरा करते हुए स्टोरी खत्म की।

WrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में लिव मॉर्गन ने रिया रिप्ली के ऊपर हमला किया था। रिप्ली को तगड़ी इंजरी आ गई थी। इसके बाद रेड ब्रांड के अगले एपिसोड में उन्होंने बड़ा ऐलान कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने इंजरी के कारण अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़ दी। 380 दिन तक वो चैंपियन रहींं थी। 22 अप्रैल को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में नए विमेंस वर्ल्ड चैंपियन के लिए बैटल रॉयल मैच देखने को मिला था। बैकी लिंच ने ये मुकाबला जीतकर टाइटल हासिल किया और अब वो कंपनी की नईं वर्ल्ड चैंपियन बन गईं हैं।

WWE NXT में भी फैंस को मिले बड़े सरप्राइज

NXT को भी इस महीने कुछ नए चैंपियंस मिले। महीने की शुरूआत में हुए NXT Stand & Deliver 2024 में लायरा वैल्किरिया और रॉक्सेन परेज़ के बीच NXT विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ था। परेज़ ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया और वो नईं चैंपियन बन गईं।

9 अप्रैल को हुए NXT के एपिसोड में फैंस को नए चैंपियंस मिले। शो में नाथन फ्रेज़र और एक्सिऑम ने ब्रॉन ब्रेकर और बैरन कॉर्बिन को हराया और नए टैग टीम चैंपियन बन गए। इस हफ्ते NXT Spring Breakin में भी कंपनी को नया चैंपियन मिला। इल्ज़ा ड्रैगूनोव ने मेन इवेंट में ट्रिक विलियम्स के खिलाफ NXT चैंपियनशिप डिफेंड की। ट्रिक ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम कर लिया और वो नए चैंपियन बन गए।

Quick Links