184 किलो के जायंट का इंतजार हुआ खत्म, WWE Raw में डेब्यू का किया ऐलान, हील स्टार्स की फिर बजाएंगे बैंड?

Ujjaval
WWE Raw में होगा बड़ा डेब्यू (Photo: WWE.com)
WWE Raw में होगा बड़ा डेब्यू (Photo: WWE.com)

Odyssey Jones Debut Announced for Raw: WWE रॉ (Raw) के अगले हफ्ते से जुड़े कुछ बड़े ऐलान देखने को मिल गए हैं। इस शो में एक धमकदार डेब्यू भी होने वाला है। 2 साल से अपने मौके का इंतजार कर रहे ओडिसे जोन्स (Odyssey Jones) आखिर Raw में आकर बवाल मचाने वाले हैं। WWE ने इस चीज़ का ऐलान कर दिया है और खुद जोन्स की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया कि वो अपना डेब्यू करेंगे।

WWE ने थोड़े समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा Raw से जुड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि रेड ब्रांड के अगले शो में 184 किलो के जायंट ओडिसे जोन्स आने वाले हैं। पिछले हफ्ते धमाका करने के बाद अब रेड ब्रांड में उन्हें लेकर हाइप बढ़ गई है। 2 साल पहले उन्हें Raw में ड्राफ्ट किया गया था और अब जाकर उन्हें मौका मिल रहा है। उनका इंतजार खत्म होने वाला है। अभी यह चीज़ क्लियर नहीं है कि वो मैच लड़ेंगे या किसी सैगमेंट का हिस्सा होंगे।

आप नीचे WWE द्वारा किया गया पोस्ट देख सकते हैं:

ओडिसे जोन्स ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपने Raw में अपीयरेंस को लेकर बात की। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा,

"मुझे यह सुनने को मिला है कि कल ऑस्टिन, टेक्सस में होने वाले Raw में मैं अपना डेब्यू करने वाला हूं। जी हां! सभी यह चीज़ कहते हैं कि टेक्सस में हमेशा ही बड़ी चीज़ें होती हैं। इसी वजह से ऑस्टिन के लोग, आपको वहां जरूर आना चाहिए। जो लोग मुझे देखने वाले हैं, वो अपने पॉप कॉर्न तैयार रख लीजिए क्योंकि बिग O धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले हैं।"

आप नीचे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

पिछले हफ्ते ओडिसे जोन्स ने Raw में आकर बवाल मचाया था। अब वो एक बार फिर फाइनल टेस्टामेंट की बैंड बजा सकते हैं।

WWE Raw के अगले एपिसोड में क्या-क्या होगा?

WWE Raw के अगले एपिसोड में ओडिसे जोन्स की अपीयरेंस के अलावा भी कई चीज़ें होंगी। रैंडी ऑर्टन शो का हिस्सा बनने वाले हैं और वो यहां गुंथर के खिलाफ अपनी दुश्मनी को आगे बढ़ा सकते हैं और Bash in Berlin के मैच को हाइप कर सकते हैं। रेड ब्रांड की शुरुआत रिया रिप्ली करती हुई नज़र आएंगी। वो यहां डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन को लेकर बात कर सकती हैं।

इयो स्काई और कायरी सेन का सामना टैग टीम मैच में ज़ोई स्टार्क और शेना बैज़लर से होने वाला है। दूसरी ओर ओटिस और अकीरा टोज़ावा की भिड़ंत क्रीड ब्रदर्स से टैग टीम मैच में होगी। डेमियन प्रीस्ट और कार्लिटो के बीच सिंगल्स मैच का ऐलान हो गया है। इसके अलावा ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे। यह SummerSlam का रीमैच होगा। कुल मिलाकर Raw के धमाकेदार होने की पूरी उम्मीद है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications