Couples Won Title 2024 or Not: WWE में इस समय कई सारे फेमस कपल हैं। कुछ की मुलाकात WWE में आने के बाद हुई और फिर वो रिलेशनशिप में आ गए और शादी की। इसी बीच चुनिंदा कपल WWE में आने से पहले ही साथ थे। कंपनी के लिए 2024 काफी अच्छा रहा है और इस साल कुछ कपल ने प्रभावित किया है। बैकी लिंच (Becky Lynch) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) पावर कपल हैं और फैंस उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि, इस साल सिर्फ बैकी लिंच चैंपियन रही हैं, सैथ ने पिछले साल टाइटल जीता था।कुछ ऐसा ही एंड्राडे और शार्लेट फ्लेयर के लिए कहा जा सकता है। एंड्राडे इस साल स्पीड चैंपियन बने लेकिन शार्लेट फ्लेयर ने कोई मैच ही नहीं लड़ा। बियांका ब्लेयर ने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती लेकिन मोंटेज़ फोर्ड की किस्मत खराब रही। इसी बीच कुछ ही ऐसे पति-पत्नी हैं, जो इस साल चैंपियन नहीं बन पाए। इस आर्टिकल में हम 2 लोकप्रिय कपल के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने 2024 में चैंपियनशिप नहीं जीती और 1 जो चैंपियन बनने में सफल हुए।2- चैंपियन नहीं बन पाए: कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट WWE में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postकैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने जब ट्रिपल एच के एरा की शुरुआत में वापसी की थी, तो उन्हें लेकर काफी उम्मीद थी। हालांकि, उनकी बुकिंग काफी साधरण रही है। क्रॉस के पास अनोखा कैरेक्टर, फैक्शन, मैनेजर और शानदार रेसलिंग स्किल्स हैं। इन सभी चीजों के बावजूद भी क्रॉस कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं और उनके लिए फैंस से कनेक्ट होना बहुत ज्यादा मुश्किल रहा है। यही कारण है कि 2024 में उन्हें बड़ा पुश नहीं मिला और वो किसी चैंपियनशिप पर कब्जा नहीं कर पाए। उनकी पत्नी स्कार्लेट की भी किस्मत अच्छी नहीं रही है क्योंकि उन्होंने ज्यादातर समय क्रॉस की मैनेजर के तौर पर काम किया है। वो बहुत कम मौकों पर रेसलिंग करती हैं। 1- चैंपियन बनने में सफल रहे: WWE स्टार जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे दोनों 2024 में चैंपियन बने हैं View this post on Instagram Instagram Postजॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे की जोड़ी से फैंस जरूर परिचित होंगे। दोनों ने WWE में रहते हुए अपना बड़ा नाम बनाए है। हालांकि, वो इसके पहले से एक-दूसरे को जानते थे। WWE में आने से पहले उन्होंने शादि कर ली थी और फिर कंपनी में उन्होंने बतौर रेसलर्स काफी नाम कमाया। 2024 कैंडिस और जॉनी दोनों के लिए अच्छा रहे। जॉनी इस साल 5 जुलाई 2024 को टॉमैसो चैम्पा के साथ मिलकर WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए थे। इसके अलावा कैंडिस लेरे हाल ही में इतिहास रचते हुए कंपनी की पहली Speed विमेंस चैंपियन बनी हैं। अभी भी वो यह टाइटल होल्ड कर रही हैं। साफ तौर पर दोनों ही रेसलर्स का इस तरह से आगे आना फैंस को पसंद आया होगा। 1- चैंपियन नहीं बन पाए: WWE स्टार नेओमी और जिमी उसो 2024 में चैंपियन नहीं बने हैं जिमी उसो और नेओमी दोनों ही फैंस के बीच लोकप्रिय है और उनकी शादी को एक दशक से ज्यादा हो गया है। जिमी उसो ने साल की शुरुआत हील के तौर पर की थी और उनकी जे उसो के साथ दुश्मनी देखने को मिली थी। WrestleMania के बाद वो गायब हो गए थे और Bad Blood में उन्होंने वापसी की। इस साल वो चैंपियनशिप से पूरी तरह दूर रहे। 2024 द्वारा नेओमी ने आखिर WWE में वापसी की और उन्होंने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, अब तक वो चैंपियन नहीं बन पाई हैं। अच्छा साल होने के बावजूद वो चैंपियनशिप से पूरी तरह दूर रहे हैं। जिमी और नेओमी दोनों ही इस समय अहम स्टोरी का हिस्सा हैं और WarGames मैचों में नज़र आएंगे।