2 मौजूदा WWE Superstars जो साथी रेसलर के साथ रिलेशनशिप में हैं और 2 जो अलग हो चुके हैं

Ujjaval
WWE सुपरस्टार्स अमूमन साथ काम करते हुए रिलेशनशिप में आ जाते हैं
WWE सुपरस्टार्स अमूमन साथ काम करते हुए रिलेशनशिप में आ जाते हैं

WWE Superstars Who are Together or Separated: WWE में कई सारे शानदार कपल्स देखने को मिले हैं। सुपरस्टार्स अमूमन साथ काम करते हुए अच्छे दोस्त बन जाते हैं और कई बार रिलेशनशिप में भी आ जाते हैं। WWE में रहते हुए सैथ रॉलिंस (Seth Rollins)-बैकी लिंच (Becky Lynch), ट्रिपल एच-स्टैफनी मैकमैहन समेत कई सारे स्टार्स रिलेशनशिप में आए।

Ad

मौजूदा समय में WWE में कई ऐसे कपल्स हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वो ऑन-स्क्रीन साथ काम करते हुए नज़र आ चुके हैं। इसी बीच कुछ अभी सिर्फ रिलेशनशिप में हैं। WWE में मौजूद कुछ रेसलर्स का ब्रेकअप भी पिछले कुछ समय में देखने को मिला है। इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो साथी रेसलर के साथ रिलेशनशिप में हैं और 2 जिनका ब्रेकअप हो गया है।

2- WWE सुपरस्टार जिनका साथी रेसलर से ब्रेकअप हो गया: ब्रॉन ब्रेकर

Ad

ब्रॉन ब्रेकर ने WWE में डेब्यू करने के बाद से ही अपने खतरनाक अंदाज के कारण काफी जल्दी सफलता हासिल की है। NXT में अपना डॉमिनेशन दिखाने के बाद अब वो मेन रोस्टर पर आ गए हैं। वो आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय भी बन गए हैं। ब्रॉन ब्रेकर असल ने NXT सुपरस्टार कोरा जेड के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। अक्टूबर 2022 से वो रिलेशनशिप में थे लेकिन कुछ महीनों पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया। जनवरी 2024 में इसके संकेत मिले थे। -दोनों अब अलग राह पर हैं। कोरा जेड NXT का हिस्सा हैं और अभी चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं। दूसरी ओर ब्रॉन ब्रेकर Raw ब्रांड में बवाल मचा रहे हैं।

2- WWE सुपरस्टार जो साथी रेसलर के साथ रिलेशनशिप में हैं: किट विल्सन

Ad

किट विल्सन SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं। वो एल्टन प्रिंस के साथ मिलकर काम करते हैं और उनकी टीम का नाम प्रिटी डेडली है। वो NXT UK और NXT दोनों जगह काफी सफल रहे। किट विल्सन के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में काफी लोगों को पता नहीं होगा।

असल में वो NXT सुपरस्टार स्टीवी टर्नर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की सगाई भी हो चुकी है। किट विल्सन के मेन रोस्टर पर सफर को अभी कुछ ही महीने हुए हैं और आगे जाकर वो एल्टन प्रिंस के साथ मिलकर जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं।

1- WWE सुपरस्टार जिनका साथी रेसलर से ब्रेकअप हो गया: ब्रॉन स्ट्रोमैन

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने WWE में सालों पहले डेब्यू किया था। वायट फैमिली के सदस्य के रूप में सफलता हासिल करने के बाद स्ट्रोमैन ने खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में भी साबित किया। काफी लोगों को पता नहीं होगा कि ब्रॉन स्ट्रोमैन और पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन राकेल रॉड्रिगेज़ रिलेशनशिप में थे।

दोनों 2019 से साथ थे लेकिन दोनों अब अलग हो गए हैं। उनका ब्रेकअप कब हुआ, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन दोनों ने अपनी नई शुरुआत कर ली है। ब्रॉन ने कुछ समय पहले ही Raw में वापसी की थी

1- WWE सुपरस्टार जो साथी रेसलर के साथ रिलेशनशिप में हैं: टिफनी स्ट्रैटन

Ad

टिफनी स्ट्रैटन ने कुछ महीनों पहले ही मेन रोस्टर पर अपना डेब्यू किया था। NXT में सफलता हासिल करने में बाद वो मेन रोस्टर पर आ गईं। हील होने के बावजूद उन्हें फैंस द्वारा काफी अच्छा रिएक्शन मिलता है।

टिफनी अपने निजी विजन को टीवी स्क्रीन से पूरी तरह दूर रखती हैं। टिफनी इस समय Raw सुपरस्टार और इम्पीरियम के सदस्य लुडविग काइजर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों 2022 से ही एक साथ हैं लेकिन अभी दोनों अलग-अलग ब्रांड पर काम कर रहे हैं। WWE चाहे तो आने वाले समय में उन्हें टीवी पर साथ भी दिखा सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications