2 पूर्व AEW सुपरस्टार्स जो WrestleMania 41 से पहले WWE में कदम रख सकते हैं और 2 जो इवेंट के बाद आ सकते हैं

Ujjaval
पूर्व AEW स्टार्स WWE में आ सकते हैं (Photo: WWE.com)
पूर्व AEW स्टार्स WWE में आ सकते हैं (Photo: WWE.com)

Former AEW Stars Can Join WWE Before WrestleMania: WWE का Road to रेसलमेनिया (WrestleMania 41) चल रहा है और अभी इवेंट के आयोजन में काफी समय बचा हुआ है। फैंस शो के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। AEW के कई सारे स्टार्स ने पिछले कुछ महीनों में WWE में कदम रखा है। यह चीज आगे भी जारी रह सकती है। कुछ WrestleMania से पहले भी आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 पूर्व AEW स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WrestleMania 41 से पहले WWE में कदम रख सकते हैं और 2 जो इवेंट के बाद आ सकते हैं।

Ad

2- WWE WrestleMania 41 के पहले कदम रख सकते हैं: पूर्व AEW स्टार मालाकाई ब्लैक का रिटर्न संभव है

Ad

WWE में एलिस्टर ब्लैक ने NXT में नाम कमाया लेकिन मेन रोस्टर पर वो छाप नहीं छोड़ पाए। 2021 में उन्हें WWE ने रिलीज कर दिया था और इसके बाद से वो AEW का हिस्सा बन गए। ऑल एलीट रेसलिंग में मालाकाई ब्लैक नाम से वो उतने सफल नहीं रहे और 2025 में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। इसी के चलते उनके WWE में वापस आने के कयास लगाए जाने लगे।

SmackDown के आखिरी एपिसोड में एक स्मोक वाला छोटा वीडियो दिखाया गया, जिसपर 4 लिखा था। इसके बाद से ही एलिस्टर ब्लैक की वापसी को लेकर हाइप बन गई है। WWE का अभी से उनका रिटर्न टीज़ करना इस बात का संकेत है कि वो WrestleMania से पहले आ सकते हैं। वो किसी रेसलर पर अटैक करके अपनी स्टोरी शुरू कर सकते हैं।

2&1- WWE WrestleMania के बाद कदम रख सकते हैं: पूर्व AEW स्टार मिरो और सीजे पैरी वापसी कर सकते हैं

Ad

WWE में रुसेव और लाना को फैंस द्वारा बतौर कपल काफी पसंद किया जाता था। दोनों ही स्टार्स ने खूब नाम कमाया। रुसेव को 2020 और लाना को 2021 में रिलीज कर दिया गया। इसके बाद दोनों ही AEW में काम करते हुए नज़र आए। रुसेव ने मिरो नाम से काम किया और लाना अपने असली नाम सीजे पैरी द्वारा नज़र आईं।

पैरी का सफर AEW से 2024 में खत्म हो गया था और 2025 की शुरुआत में मिरो भी रिलीज हो गए। इसके बाद से ही दोनों के WWE में वापसी करने के कयास लगाए जा रहे हैं। बीच में दोनों ही अलग हो गए थे लेकिन अब खबर आई है कि दोनों बतौर कपल फिर से साथ आ चुके हैं। WWE में एक समय पर रुसेव डे गिमिक काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा था। ट्रिपल एच अब दोनों को बतौर कपल दोबारा WWE में ला सकता है। अभी उनकी वापसी को लेकर उतनी चर्चा नहीं है और ऐसे में यह WrestleMania के बाद हो सकता है।

1- WWE WrestleMania से पहले कदम रख सकते हैं: पूर्व AEW स्टार रे फीनिक्स के डेब्यू के संकेत मिले हैं

Ad

पेंटा ने WWE में जनवरी 2025 में अपना डेब्यू किया था। उनके भाई रे फीनिक्स का AEW के साथ हाल ही में सफर खत्म हुआ है और बताया जा रहा था कि वो भी WWE में आ सकते हैं। SmackDown के हालिया एपिसोड में एक वीडियो सैगमेंट देखने को मिला था। इसी बीच एक लूचाडोर स्टार के डेब्यू के संकेत दिए थे। इस समय रे फीनिक्स ही चर्चा का विषय हैं और संभावित तौर पर उनके डेब्यू को ही टीज़ किया गया है।

WrestleMania 41 के आयोजन में एक महीने से ज्यादा समय है और इसी वजह से आने वाले कुछ हफ्तों में वो WWE में अपना डेब्यू कर सकते हैं। पेंटा की तरह फीनिक्स को लेकर भी बहुत हाइप है। इसी के चलते वो आते ही बवाल मचा सकते हैं और WWE द्वारा उन्हें साल के सबसे बड़े इवेंट में भी जगह दी जा सकती है। SmackDown के एपिसोड में रे फीनिक्स का वीडियो सैगमेंट देखने को मिला था, इससे संकेत मिलते हैं कि वो शायद Raw ब्रांड में मौजूद अपने भाई के साथ काम नहीं करेंगे और अलग शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications