2 मेंस और 2 विमेंस WWE Superstars जिनके लिए साल 2023 काफी जबरदस्त साबित हुआ

Ujjaval
कुछ WWE सुपरस्टार्स के लिए 2023 बढ़िया रहा
कुछ WWE सुपरस्टार्स के लिए 2023 बढ़िया रहा

WWE: WWE में कुछ स्टार्स के लिए साल 2023 काफी शानदार साबित हुआ है। अगर कंपनी के हिसाब से देखा जाए तो 2023 फायदेमंद रहा है। पैसों और शोज़ के मामले में कंपनी का प्रदर्शन अलग लेवल पर रहा है। इस साल कंपनी ने ज्यादातर रेसलर्स को शानदार तरीके से बुक किया।

Ad

कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जिनके लिए यह साल काफी जबरदस्त रहा है और इसे भुला पाना मुश्किल रहेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 मेंस और 2 विमेंस स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके लिए 2023 शानदार साबित हुआ।

4- WWE सुपरस्टार बैकी लिंच

youtube-cover
Ad

बैकी लिंच कंपनी के विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं और उनके लिए साल 2023 काफी जबरदस्त साबित हुआ है। लिंच ने इस साल की शुरुआत में Royal Rumble मैच में अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया। 27 फरवरी 2023 को Raw में उन्होंने लीटा के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया।

WrestleMania 39 में उन्होंने लीटा और ट्रिश स्ट्रेटस के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल को जबरदस्त मैच में हराया। कुछ समय बाद उन्हें ट्रिश से धोखा मिला और उनकी महीनों तक दुश्मनी चली, जिसमें बैकी का अंत में पलड़ा भारी रहा। लिंच 12 सितंबर 2023 को इतिहास रचते हुए NXT विमेंस चैंपियन बनने में सफल रहीं। लिंच ने विमेंस WarGames मैच में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया।

3- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर

youtube-cover
Ad

गुंथर के लिए साल 2023 काफी ज्यादा सफल रहा है। वो पूरे साल लगातार मौका आने पर अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन रख पाए हैं। गुंथर ने Royal Rumble मैच में शुरुआत में एंट्री की और जबरदस्त प्रदर्शन किया। वो इस मैच में रनर-अप रहे और ब्रॉक लैसनर के साथ उनका कंफ्रंटेशन बेहतरीन साबित हुआ।

गुंथर ने WrestleMania 39 की नाईट 2 में शेमस और ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपने टाइटल को रिटेन रखा। इतने बड़े स्टेज पर उनकी जीत काफी बड़ी चीज़ रही। उन्होंने इसके बाद लगातार अलग-अलग स्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया। वो ड्रू मैकइंटायर और द मिज़ जैसे पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस को पराजित करने में भी सफल हुए हैं। साफ तौर पर गुंथर के लिए यह साल जबरदस्त रहा।

2- WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली

youtube-cover
Ad

रिया रिप्ली ने साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करते हुए विमेंस Royal Rumble मैच जीता और इसके बाद उन्होंने WrestleMania में शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस टाइटल पर कब्जा किया। रिप्ली के करियर का यह सबसे बड़ा मोमेंट रहा।

उन्होंने Night of Champions में नटालिया जैसी दिग्गज स्टार को सिर्फ 70 सेकेंड्स में हराकर फैंस का दिल जीत लिया। वो पूरे साल Raw का मुख्य आकर्षण रहीं और जजमेंट डे का भार भी उन्होंने अपने कंधों पर लिया है। रिया ने लगातार जब मौका मिला है, अपना डॉमिनेंट अंदाज दिखाकर चैंपियनशिप को रिटेन रखा है। रिप्ली के लिए 2023 शानदार साबित हुआ।

1- WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स का नाम इस लिस्ट में आना लगभग तय था। यह साल रोड्स को हमेशा याद रहेगा। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में वापसी करते हुए Royal Rumble मैच जीता और इसके बाद WrestleMania में रोमन रेंस के खिलाफ नाईट 2 के मेन इवेंट में नज़र आए। हार के बावजूद रोड्स को ताकतवर दिखाया गया।

रोड्स की इसके बाद महीनों तक ब्रॉक लैसनर के साथ दुश्मनी देखने को मिली और यहां उन्होंने दो बार द बीस्ट को पराजित किया। इसके बाद उन्होंने जजमेंट डे के खिलाफ भी प्रभावित किया और वो जे उसो के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। अमेरिकन नाईटमेयर ने WarGames मैच में जजमेंट डे पर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया। उन्हें इस साल काफी शानदार बुकिंग मिली और उन्होंने 100 से ज्यादा जीत भी दर्ज की।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications