2 कारण क्यों Roman Reigns को WWE Royal Rumble में यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करनी चाहिए और 2 क्यों Seth Rollins को नया चैंपियन बनना चाहिए

WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा

WWE का अगला इवेंट Royal Rumble रहने वाला है। इस इवेंट के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैचों के अलावा टाइटल्स के लिए भी मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच होगा। किसी ने नहीं सोचा था कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला होगा।

रोमन रेंस स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड का हिस्सा थे जबकि सैथ रॉलिंस रॉ (Raw) रोस्टर में शामिल थे। इसके बावजूद भी दोनों दिग्गजों के बीच मैच हुआ। अब तक उनके बीच स्टोरीलाइन काफी अच्छी रही है। Royal Rumble करीब आता जा रहा है और फैंस के बीच यूनिवर्सल टाइटल मैच के लिए रुचि बढ़ते जा रही है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस में से किसी एक को विजेता के रूप में चुनना मुश्किल है। उनके मैच का नतीजा किसी भी ओर जा सकता है।

कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को चैंपियन बने रहना चाहिए और कुछ कारणों से लगता है कि सैथ रॉलिंस को नया यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को Royal Rumble में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन करना चाहिए और 2 क्यों सैथ रॉलिंस को नया चैंपियन बनना चाहिए।

2- WWE Royal Rumble में रोमन रेंस की जीत होनी चाहिए: पिछली हार का बदला लेने के लिए

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच 2016 के मनी इन द बैंक (Money in the Bank) इवेंट में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इसके बाद भी दोनों आमने-सामने आए हैं लेकिन यह मुकाबला सभी को याद रहता है। दोनों दिग्गजों के बीच यह मुकाबला जबरदस्त साबित हुआ था और अंत में सैथ ने जीत दर्ज की थी।

उन्होंने रोमन के टाइटल रन को खत्म किया था। वो रोमन के करियर के सबसे बड़ी हार में से एक मानी जाती है। रेंस इसका बदला लेना चाहेंगे और इसी वजह से रोमन को जीत मिलनी चाहिए। उन्हें इस मैच में सैथ की बुरी हालत करनी चाहिए और अंत में जीत दर्ज करते हुए अपने टाइटल को रिटेन करना चाहिए।

2- सैथ रॉलिंस की जीत होनी चाहिए: काफी समय से चैंपियन नहीं बने हैं

सैथ रॉलिंस को चैंपियन बने हुए काफी ज्यादा समय हो गया है। उन्होंने SummerSlam 2019 में दूसरी बार यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया था लेकिन सऊदी अरब के इवेंट में वो टाइटल हार गए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ मौकों पर चैंपियनशिप मैच लड़े लेकिन वो टाइटल पर कब्जा करने में सफल नहीं हुए।

रॉलिंस लगातार अच्छा काम कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें चैंपियन बनना चाहिए। Royal Rumble में रोमन रेंस को हराकर सैथ रॉलिंस को नया यूनिवर्सल चैंपियन बनने का मौका मिलना चाहिए। सैथ लगातार अच्छी स्टोरीलाइंस देते जा रहे हैं और इसी कारण अब उन्हें इनाम मिलना चाहिए।

1- रोमन रेंस की जीत होनी चाहिए: WrestleMania में चैंपियन के तौर पर लेकर जाने के लिए

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम किया है। उनका टाइटल रन काफी खास और यादगार रहा है। WrestleMania करीब आते जा रहा है और यह WWE के सबसे अहम इवेंट्स में से एक है। इसी वजह से रोमन रेंस के पास कंपनी का सबसे बड़ा टाइटल रहना चाहिए।

रोमन रेंस पिछले साल WrestleMania में चैंपियन के तौर पर गए थे और वो स्टोरीलाइन काफी रोचक रही थी। साथ ही रेंस का प्रदर्शन चैंपियन के रूप में WrestleMania में जबरदस्त साबित हुआ था। WWE इस चीज़ को दोहराना चाहेगा। इसी वजह से रोमन रेंस को टाइटल रिटेन करना चाहिए।

1- सैथ रॉलिंस की जीत होनी चाहिए: मौजूदा रोस्टर में ट्राइबल चीफ को हराने के लिए सबसे अच्छे विकल्प हैं

रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर कई सारे सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ा है। उन्होंने सभी सुपरस्टार्स को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया है। ट्राइबल चीफ ने जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, ऐज, रे मिस्टीरियो, डेनियल ब्रायन और केविन ओवेंस समेत कई बड़े सुपरस्टार्स को हराया हुआ है।

अब WWE में सैथ रॉलिंस के अलावा कोई ऐसा सुपरस्टार नहीं है जो रोमन को हराने का दम रखता है। सैथ पहले भी ऐसा कर चुके हैं। इसी वजह से अगर WWE ने रेंस से टाइटल लेने का निर्णय ले लिया है तो फिर सैथ रॉलिंस उनके शानदार चैंपियनशिप रन को खत्म करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प रहेंगे।