Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में बड़ी हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए हैं। कोडी रोड्स ने ट्राइबल चीफ को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया। इसी के साथ रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि रोमन अब कुछ महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे। WrestleMania में रोमन को हार मिली और ब्लडलाइन में हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ। इसी के चलते फैंस का ध्यान इस बात पर है कि क्या रोमन के गिमिक में भी चेंज होगा, या वो हील के तौर पर ही काम करते हुए दिखाई देंगे। इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में वापसी करनी चाहिए और 2 क्यों उन्हें रिटर्न पर हील बने रहना चाहिए। 2- रोमन रेंस को हील के रूप में वापस आना चाहिए: ट्राइबल चीफ जैसे आइकॉनिक गिमिक को WWE में जारी रखने के लिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस का ट्राइबल चीफ गिमिक काफी जबरदस्त रहा। वो इस कैरेक्टर के चलते लंबे समय तक WWE के टॉप पर रहे और उन्होंने कई दिग्गजों की हालत खराब की। रोमन पर यह गिमिक पूरी तरह से सूट करता है। इसी कारण उन्हें जबरदस्त तरीके से सफलता भी मिली। रोमन को भले ही बड़ी हार का सामना करना पड़ा है लेकिन ट्राइबल चीफ गिमिक उनके लिए महत्वपूर्ण है। वो WWE में टॉप पर बनी अपनी पोजिशन को कैरेक्टर चेंज करके रिस्क में नहीं डालना चाहेंगे। इसी के चलते उनका WWE में हील के तौर पर ही रिटर्न हो सकता है। 1- रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में वापस आना चाहिए: ऐतिहासिक रन के बाद WWE फैंस उनके साथ जुड़े हैं रोमन रेंस ने भले ही हील के रूप में 1316 का ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन दिया लेकिन फैंस ने हमेशा उनके प्रति सम्मान दिखाया है। कोडी रोड्स की जीत से फैंस काफी खुश हुए लेकिन रोमन रेंस की भी सभी ने सराहना की। फैंस अभी इमोशनल तौर पर रोमन रेंस के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में जब भी रोमन वापसी करेंगे, तो उन्हें सभी जबरदस्त तरीके से चीयर कर सकते हैं। WWE को भी यह बात पता होगी और वो इसी चीज़ का फायदा उठाकर रोमन को आखिर बेबीफेस बना सकती है। 1- रोमन रेंस को हील के रूप में वापस आना चाहिए: रोमन रेंस का WWE में विलन के तौर पर रन ज्यादा बेहतर रहा है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने WWE में बेबीफेस और हील दोनों कैरेक्टर में काम किया है। बतौर सिंगल्स सुपरस्टार रोमन को दोनों गिमिक में सफलता मिली है लेकिन फैंस से अगर किसी एक को चुनने के लिए कहा जाए, तो सभी उनके हील वर्क को ही चुनेंगे। रोमन रेंस का ट्राइबल चीफ गिमिक उनके बिग डॉग कैरेक्टर से काफी अच्छा रहा है। ऐसे में रोमन जरूर अपने हील गिमिक को जारी रखते हुए नज़र आ सकते हैं। यह चीज़ पूरी तरह संभव है कि अगर वो कैरेक्टर चेंज करते हैं, तो शायद वो पहले की तरह डॉमिनेट नहीं कर पाएंगे। 1- रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में वापस आना चाहिए: हार के बाद WWE में नई शुरुआत करने के लिएरोमन रेंस को अपने करियर की सबसे बड़ी हार WrestleMania XL में मिली है। साफ तौर पर इसका प्रभाव उनके कैरेक्टर पर भी आएगा। हील के रूप में वापस आने पर शायद वो उतने खतरनाक नहीं दिखेंगे, क्योंकि कोडी रोड्स उन्हें पराजित कर चुके हैं। अगर उन्हें फिर से खुद को टॉप पर लाना है, तो कैरेक्टर में बदलाव करना अच्छा फैसला रहेगा। वो अपने नए बेबीफेस गिमिक के साथ वापसी कर सकते हैं और एक जबरदस्त शुरुआत कर सकते हैं। यह नई शुरुआत उनके करियर के लिए फायदेमंद रह सकती है।