2 कारण क्यों The Rock ने WWE WrestleMania 41 में Roman Reigns से लड़ना चाहिए और 2 क्यों नहीं

क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच? (Photo: WWE.com)
क्या WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच? (Photo: WWE.com)

Reasons Why The Rock Should Fight Roman Reigns & Not: WWE Bad Blood 2024 में द रॉक (The Rock) ने वापसी कर ली है। उन्होंने स्टेज एरिया में आकर कुछ इशारे किए। रॉक ने कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। हालांकि, WWE में उनके अगले कदम के बारे में अभी किसी को कुछ पता नहीं है। WrestleMania 41 की सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है। इस आर्टिकल में हम उन दो कारणों की बात करेंगे कि क्यों द ग्रेट वन को WrestleMania 41 में रोमन से लड़ना चाहिए और 2 क्यों नहीं।

Ad

#1 लड़ना चाहिए: WWE फैंस रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं

Ad

रोमन रेंस और द रॉक के बीच वन-ऑन-वन मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इस साल WrestleMania में दोनों के बीच मैच होने की उम्मीद थी लेकिन कंपनी को प्लान में बदलाव करना पड़ा। WWE को अब इस बारे में सोचना चाहिए। कहीं इतनी देर ना हो जाए कि फैंस का उत्साह ही खत्म हो जाए। WWE यूनिवर्स की चाहत पर कंपनी को बड़ा कदम उठाना चाहिए और WrestleMania 41 में दोनों के बीच धमाकेदार मैच बुक करना चाहिए।

#1 नहीं लड़ना चाहिए: WWE WrestleMania 40 के बाद द रॉक ने किया था बड़ा दावा

Ad

WrestleMania 40 के बाद Raw के पहले एपिसोड में कोडी रोड्स और द रॉक का आमना-सामना हुआ था। रॉक ने वहां पर कहा था कि वो बहुत जल्द कोडी के लिए वापसी करेंगे। रॉक ने अपने इस दावे पर खरा उतरना चाहिए। उन्हें रोमन रेंस को नहीं बल्कि रोड्स को टक्कर देने के बारे में पहले सोचना चाहिए। WrestleMania 41 में अगर द ग्रेट वन और रोड्स का मैच होता है तो फिर ये कंपनी की अच्छी पहल होगी।

#2 लड़ना चाहिए: क्या WWE WrestleMania 41 में द रॉक अपना अंतिम मैच लड़ेंगे?

Ad

Bad Blood 2024 में द रॉक ने वापसी की है तो उनकी नज़रें WrestleMania 41 पर भी टिकी होंगी। अगले साल की शुरूआत में वो ऐलान कर सकते हैं कि WrestleMania 41 में उनका अंतिम मुकाबला होगा। ऐसा हुआ तो फिर रोमन रेंस के साथ उनके ड्रीम मैच की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। रॉक 52 साल के हो चुके हैं और इस वजह से भी उन्होंने रेंस के साथ मुकाबले के लिए सोचना चाहिए।

#2 नहीं लड़ना चाहिए: द रॉक की वजह से WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स को मिल सकता है पुश

कोडी रोड्स ने WrestleMania 40 में रोमन रेंस को हराकर उनके ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। कंपनी का टॉप सुपरस्टार बनने के लिए अभी उन्हें बहुत मेहनत करनी है। रेंस ने अपने आपको इस काबिल बना लिया है। अगर WrestleMania 41 में कोडी का मुकाबला द ग्रेट वन से होता है तो उन्हें बहुत फायदा होगा। रोड्स को तगड़ा पुश मिलेगा और इसके जरिए वो नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications