2 सुपरस्टार्स जिन्होंने हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE छोड़ दिया और 2 जिन्होंने दोबारा डील साइन कर फैंस को खुश किया

WWE
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Left WWE & Who Didn't: WWE ने साल 2024 के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। अभी तक देखा जाए तो कंपनी को हर चीज में अच्छा मुनाफा हुआ है। हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स की छुट्टी भी हुई है। अप्रैल के बाद WWE ने कई बड़े स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया।

Ad

हाल ही में कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE को छोड़ दिया। इस आर्टिकल में हम उन 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद कंपनी को अलविदा कह दिया और 2 जिन्होंने दोबारा डील साइन की।

#1 WWE छोड़ दिया: MVP ने उठाया बड़ा कदम

Ad

साल 2018 के बाद से WWE में MVP ने अच्छा काम किया। उन्होंने हर्ट बिजनेस ग्रुप को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। उनकी वजह से बॉबी लैश्ले को बहुत फायदा हुआ था। रिंग में भी उनका जलवा देखने को मिला।

पिछला एक साल WWE में उनके लिए बिल्कुल सही नहीं रहा। बहुत कम वो टीवी पर दिखाई दिए। खैर अगस्त की शुरूआत में MVP का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। उन्होंने कंपनी के साथ नई डील साइन नहीं की। पूर्व चैंपियन ने खुद ऐलान किया कि वो कंपनी को अलविदा कह रहे हैं।

#1 WWE के साथ बने रहे: 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने दिया फैंस को तोहफा

Ad

साल 2002 में WWE में रैंडी ऑर्टन ने एंट्री की थी। तब से वो यहां पर ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है। ऑर्टन कई बार कह चुके हैं कि वो हमेशा WWE के साथ बने रहेंगे।

ऑर्टन ने हाल ही में WWE के साथ नई डील साइन कर ली है। वो अगले पांच साल तक कंपनी के साथ बने रहेंगे। खुद द वाइपर ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। उनके इस कदम से फैंस को बहुत खुशी हुई होगी।

#2 WWE छोड़ दिया: रिकोशे ने नहीं की नई डील साइन

Ad

रिकोशे ने साल 2018 से 2024 तक WWE में अच्छा काम किया। हालांकि, उनकी क्षमता के अनुसार कंपनी ने उन्हें कभी बड़ा पुश नहीं दिया। WWE में रहते हुए रिकोशे ने फैंस को कुछ तगड़े मुकाबले भी दिए।

जून, 2024 के अंत में WWE के साथ रिकोशे का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। उन्होंने नई डील साइन नहीं की और कंपनी छोड़ने का ऐलान किया। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द वो AEW के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे।

#2 WWE के साथ बने रहे: एलए नाइट ने अपने फैंस को किया खुश

Ad

एलए नाइट बहुत जल्द फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए। पिछले कुछ साल उनके लिए कंपनी में बहुत शानदार रहे हैं। SummerSlam 2024 में उन्हें बड़ी सफलता मिली। उन्होंने लोगन पॉल को हराकर यूएस टाइटल अपने नाम किया।

हाल ही में Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नाइट ने कई सालों का WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस बार उनकी सैलरी भी बढ़ाई गई है। कहीं ना कहीं ये उनके फैंस को खुश कर देने वाली खबर है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications