2 Superstars जो WWE में Brock Lesnar की जगह ले सकते हैं और 2 जो बीस्ट की तरह बनने में बुरी तरह फेल रहे

जानिए लिस्ट में कौन-कौन से मौजूदा और पूर्व WWE स्टार्स शामिल हैं?
जानिए लिस्ट में कौन-कौन से मौजूदा और पूर्व WWE स्टार्स शामिल हैं?

Superstars Can Replace Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अपना बहुत बड़ा नाम बना चुके हैं। रोस्टर में मौजूद सभी सुपरस्टार्स उनके साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। हालांकि, ऐसा सौभाग्य बहुत कम रेसलर्स को प्राप्त होता है। लैसनर इतने बड़े स्टार हैं कि उन्हें कंपनी में सबसे ज्यादा पैसा मिलता है।

Ad

लैसनर अब कुछ सालों बाद रिटायरमेंट का ऐलान भी कर सकते हैं। WWE यूनिवर्स में लगातार चर्चा बनी रहती है कि कंपनी में उनकी जगह कौन ले सकता है। कई स्टार्स उनकी राह पर चलने के लिए तैयार हुए लेकिन सफलता नहीं मिली। क्योंकि ब्रॉक का कैरेक्टर ही सबसे अलग है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 2 स्टार्स की बात करेंगे जो कंपनी में उनकी जगह ले सकते हैं और साथ ही साथ 2 उन रेसलर्स की बात भी करेंगे जो असफल रहे।

#1 जगह ले सकते हैं: पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर

Ad

गुंंथर बहुत कम समय में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। उनकी फीजिक और कैरेक्टर थोड़ा-थोड़ा ब्रॉक लैसनर जैसा लगता है। रिंग में अपने प्रतिद्वंदियों के ऊपर वो हावी रहते हैं। फैंस उनकी तुलना द बीस्ट से करते हैं।

गुंथर NXT से ही चर्चा का विषय रहे। उन्होंने NXT में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। मेन रोस्टर में आकर तो उन्होंने धमाल मचा दिया। 666 दिन तक वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे। WrestleMania XL में सैमी ज़ेन ने उन्हें हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी। गुंथर को अगर और भी दमदार तरीके से बुक किया जाए तो वो लैसनर की जगह ले सकते हैं। वैसे फैंस फ्यूचर में गुंथर और ब्रॉक के बीच ड्रीम मैच भी देखना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फैंस को रिंग में पासिंग द टॉर्च मोमेंट देखने को मिल सकता है।

#1 असफल रहे: पूर्व WWE सुपरस्टार गेबल स्टीवसन

youtube-cover
Ad

गेबल स्टीवसन के साथ कंपनी ने क्या किया ये किसी को समझ नहीं आया। या फिर ऐसा कह सकते हैं कि वो WWE की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। उन्होंने साल 2020 ओलंपिक में गोल्ड जीता था। इसके तुरंत बाद उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। रेसलिंग जगत में फिर चर्चा शुरू हो गई थी कि कंपनी को दूसरा ब्रॉक लैसनर मिल गया।

साल आगे बढ़ता गया लेकिन गेबल स्टीवसन का नाम कम होता गया। NXT में उन्होंने काम किया। साल 2021 ड्राफ्ट में उन्हें Raw में चुना गया था। इसके बाद लगा कि उनका रिंग में जोरदार स्वागत होगा। अंत में उनको लेकर लगाई गईं सभी उम्मीदें धराशाई हो गईं। पिछले महीने कंपनी ने उन्हें रिलीज भी कर दिया।

#2 जगह ले सकते हैं: WWE Raw स्टार ब्रॉन ब्रेकर

Ad

ब्रॉन ब्रेकर के रिंग में हाव-भाव देखकर आपको लगेगा कि वो ब्रॉक लैसनर ही हैं। बीस्ट के अंदाज में ही वो अपने प्रतिद्वंदी की हालत खराब करते हैं। उनका स्पीयर इतना तगड़ा है कि सामने वाला रेसलर फिर उठ नहीं पाता है। सबसे अच्छी बात है कि कंपनी द्वारा उन्हें खास अंदाज में बिल्ड भी किया जा रहा है।

ब्रेकर ने NXT में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को हैरान किया। अब उनका दबदबा मेन रोस्टर में भी देखने को मिल रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि फ्यूचर में उनकी और ब्रॉक लैसनर की रिंग में टक्कर देखने को मिले। सोचिए ये पल कितना जबरदस्त रहेगा। अभी के हिसाब से तो लग रहा है कि वो कंपनी के अगले ब्रॉक बन सकते हैं।

#2 असफल रहे: पूर्व WWE स्टार हार्लैंड

Ad

ब्रॉक लैसनर से समानता के कारण हार्लैंड के नाम से मशहूर पार्कर बॉड्रेऑक्स काफी चर्चा का विषय रहे। सोचिए पॉल हेमन अगर किसी की तारीफ कर उसे 'The Next Big Thing' कहें तो क्या होगा। वो सुपरस्टार लैसनर की तरह ही आसमान की बुलंदियों को छू लेगा। हेमन ने हार्लैंड को लेकर ये बात कही थी।

हालांकि, हेमन की भविष्यवाणी सफल साबित नहीं हुई। कंपनी ने साल 2022 में हार्लैंड को रिलीज कर दिया था। वो भी लैसनर की जगह लेने में फेल हो गए। NXT में उन्होंने काम किया था लेकिन वो ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications