2 सुपरस्टार्स जिनका WWE Royal Rumble 2025 इवेंट में हील टर्न हो सकता है और 2 जो बेबीफेस बन सकते हैं

Ujjaval
Royal Rumble में कुछ स्टार्स नई शुरुआत कर सकते हैं (Photo: WWE.com)
Royal Rumble में कुछ स्टार्स नई शुरुआत कर सकते हैं (Photo: WWE.com)

Heel or Face Turn Can Happen Royal Rumble 2025: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) इवेंट के आयोजन में समय है। इस शो में 2 चैंपियनशिप मैच और 2 रंबल मुकाबलों का आयोजन होगा। इस इवेंट का इतिहास काफी बड़ा है और कई धोखे यहां देखने को मिले हैं। कुछ हील बनते हैं, तो कुछ का बेबीफेस टर्न देखने को मिलता है। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका Royal Rumble 2025 इवेंट में हील टर्न हो सकता है और 2 जो बेबीफेस बन सकते हैं।

Ad

1- WWE Royal Rumble में हील बन सकते हैं: रैंडी ऑर्टन के पास कोडी रोड्स के खिलाफ जाने का बड़ा कारण है

Ad

रैंडी ऑर्टन पर केविन ओवेंस ने खतरनाक हमला किया था। इसके बाद से वाइपर एक्शन से पूरी तरह दूर हैं। फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं और अब Royal Rumble में वो वापस आ सकते हैं। फैंस मानकर चल रहे हैं कि वो यहां होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल लैडर मैच में दखल दे सकते हैं।

ऑर्टन इसी बीच केविन ओवेंस की हार का कारण बन सकते हैं और कोडी रोड्स के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके बाद रैंडी का हील टर्न हो सकता है। वो रोड्स पर हमला करके उनके साथ अपनी दुश्मनी शुरू कर सकते हैं, क्योंकि कोडी के कारण ही रैंडी की केविन के साथ दुश्मनी खराब हुई है।

1- WWE Royal Rumble में बेबीफेस बन सकती हैं: लिव मॉर्गन नई दिशा में जाएंगी?

Ad

लिव मॉर्गन के चैंपियनशिप हारने के बाद से उनकी फिन बैलर और जजमेंट डे के कुछ सदस्यों से अनबन रही है। इसके साथ ही मॉर्गन को हील गिमिक में बेहद सफलता मिली और अब उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि WWE लिव और राकेल के लिए बड़ा पुश प्लान कर रही है।

इसी वजह से WWE उन्हें आने वाले समय में आमने-सामने लाने का मन बना सकता है। इससे दोनों ही स्टार्स को पुश मिला। वो विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा हैं। लिव ने कहा कि रॉड्रिगेज़ उन्हें जीत दिलाने की कोशिश करेंगी। हालांकि, राकेल द्वारा मॉर्गन को धोखा दिया जा सकता है और वो खुद के लिए लड़ सकती हैं। इसी के साथ दोनों अलग हो सकते हैं और लिव बेबीफेस बन सकती हैं।

1- WWE Royal Rumble में हील टर्न ले सकती हैं: नेओमी के मिस्ट्री अटैकर होने का पता चल सकता है

Ad

जेड कार्गिल पर मिस्ट्री अटैक हुआ था और इसके बाद से वो गायब हैं। फैंस उन्हें जल्द वापस देखना चाहते हैं। कार्गिल विमेंस Royal Rumble में वापस आ सकती हैं। इस मैच में बियांका ब्लेयर और नेओमी भी होंगी। जेड के चोटिल होने के बाद नेओमी ने उनकी जगह ली और बियांका के साथ विमेंस टैग टीम चैंपियन बन गईं। जेड अब Royal Rumble में एंट्री करके बियांका को कंफ्रंट कर सकती हैं। वो बता सकती हैं कि नेओमी ने ही उनपर हमला किया था। यह जानने के बाद अचानक नेओमी द्वारा जेड और ब्लेयर पर खतरनाक हमला हो सकता है। वो हील टर्न लेकर ब्लेयर और जेड दोनों को एलिमिनेट कर सकती हैं। यह एंगल रोचक रह सकता है।

1- WWE Royal Rumble में बेबीफेस बन सकते हैं: ऑस्टिन थ्योरी के कैरेक्टर में आखिर चेंज होगा?

Ad

ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर काफी समय से साथ हैं लेकिन उनके बीच लगातार दरार आई है। अभी भी उनका साथ रहना बड़ी बात है। थ्योरी को फैंस बेबीफेस बनते हुए देखना चाहते हैं और NXT के हालिया एपिसोड में देखा गया था कि कैसे फैंस थ्योरी का पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे थे। इसके साथ ही दोनों Vengeance Day में NXT चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं। यह ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। ऑस्टिन और ग्रेसन को इस मैच से पहले अलग किया जा सकता है। इससे स्टोरी रोचक बन जाएगी और NXT टाइटल फ्यूड को भी फायदा होगा। Royal Rumble इसके लिए सही जगह हो सकती है। इस मैच में ऑस्टिन और ग्रेसन साथ काम कर सकते हैं। बाद में वॉलर, थ्योरी को रिंग के बाहर करके धोखा दे सकते हैं। इससे थ्योरी का आखिरीकार बेबीफेस टर्न हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications