Stars Liv Morgan Dated In Storyline: WWE में लिव मॉर्गन (Liv Morgan) अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने जबरदस्त मुकाम हासिल कर लिए हैं। पिछले कुछ साल तो उनके लिए बहुत ही बेहतरीन रहे। 2024 में उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती थी। 226 दिनों तक उनका शानदार टाइटल रन चला। हाल ही में उन्होंने राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। मॉर्गन ने अभी तक कंपनी में अलग-अलग कैरेक्टर्स पर काम किया है। रोमांटिक स्टोरीलाइन के तहत भी वो कार्य कर चुकी हैं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। रिंग में उनके द्वारा किए गए कारनामे WWE यूनिवर्स को बहुत पसंद आते हैं। इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें लिव मॉर्गन स्टोरीलाइन में डेट कर चुकी हैं।#2 WWE में लिव मॉर्गन और लाना का रहा था रिश्ता View this post on Instagram Instagram PostWWE ने कुछ साल पहले लिव मॉर्गन को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें रैंडम स्टोरीलाइन में डाला लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। दिसंबर, 2019 में उन्हें लाना, रुसेव और बॉबी लैश्ले की स्टोरीलाइन में शामिल किया गया था। उन्होंने 30 दिसंबर को Raw के एपिसोड में लाना और लैश्ले के ऑन-स्क्रीन विवाह सेरेमनी में दखलअंदाजी की।लिव मॉर्गन ने इस दौरान खुलासा किया था कि वो लाना के साथ रिलेशन में थीं। ये एंगल बहुत ही अजीब था। कुछ देर के लिए सभी हैरानी में पड़ गए थे। हालांकि, इससे स्टोरीलाइन को कोई फायदा नहीं पहुंचा। फैंस को भी कहानी बिल्कुल अच्छी नहीं लगा थी। लिव ने जरूर लाना के साथ ऑन-स्क्रीन रिलेशन का खूब आनंद लिया। आपको बता दें ये दोनों स्टार्स रियल लाइफ में एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं।#1 WWE में लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो की जोड़ी को खूब वाहवाही मिलती हैलिव मॉर्गन के मौजूदा ऑन-स्क्रीन प्रेमी डॉमिनिक मिस्टीरियो हैं। पिछले साल SummerSlam में रिया रिप्ली को धोखा देकर मॉर्गन के साथ मिस्टीरियो आ गए थे। तब से इनकी जोड़ी को खूब तारीफें मिल रही हैं। रिंग में दोनों अलग ही अंदाज में नज़र आते हैं। मिस्टीरियो की वजह से मॉर्गन का टाइटल रन काफी मनोरंजक रहा।मॉर्गन को डॉमिनिक की वजह से कुछ बड़े मैचों में बहुत फायदा मिला है। लिव और राकेल के विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में मिस्टीरियो का बड़ा रोल रहा। WWE द्वारा लिव और डॉमिनिक की स्टोरी को और आगे बढ़ाया जा सकता है। इतनी जल्दी इनका अलग होना काफी मुश्किल लग रहा है। मिस्टीरियो पिछले कुछ सालों से हील के रूप में जबरदस्त कार्य कर रहे हैं। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन का हिस्सा भी वो अभी तक रह चुके हैं।