2 स्टार्स जिनकी WWE WrestleMania से पहले वापसी कर Roman Reigns धज्जियां उड़ा सकते हैं और 1 जिसे अपने साथ जोड़ सकते हैं

WWE
रोमन रेंस को रॉयल रंबल मैच में मिली थी हार (Photo: WWE.com)

Stars Roman Reigns Can Destroy & Unite: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। फैंस की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं। WWE से इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) बाहर चल रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक WrestleMania से पहले वो वापसी कर लेंगे। हालांकि, उन्हें लेकर अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। खैर इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनकी WrestleMania से पहले वापसी कर रेंस धज्जियां उड़ा सकते हैं और एक जिसे अपने साथ जोड़ सकते हैं।

Ad

#2 धज्जियां उड़ा सकते हैं: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की हालत खराब कर सकते हैं रोमन रेंस

Ad

सैथ रॉलिंस को देखकर बहुत गुस्से में रोमन रेंस होंगे। मेंस रॉयल रंबल मैच में दोनों का आमना-सामना हुआ था। एलिमिनेट होने के बाद रिंग के बाहर रॉलिंस ने रोमन की हालत खराब कर दी थी। सैथ ने उन्हें दो स्टॉम्प लगाए।

अपनी खराब स्थिति के बारे में रोमन ने भी नहीं सोचा होगा। WrestleMania 41 से पहले रेंस अब वापसी कर रॉलिंस को निशाना बना सकते हैं। उनके मन में जरूर बदले की भावना होगी। आप सभी रेंस और रॉलिंस के इतिहास के बारे में जानते हैं।

#1 जोड़ सकते हैं: WWE WrestleMania 41 से पहले सोलो सिकोआ का मिल सकता है रोमन रेंस को साथ

Ad

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से सिकोआ की स्थिति ज्यादा कुछ खास नहीं रही है। पिछले हफ्ते उन्होंने वापसी कर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था।

कहा जा रहा है कि सोलो के ऊपर बहुत जल्द जेकब फाटू टर्न ले सकते हैं। WrestleMania 41 से पहले रेंस वापसी कर सिकोआ को अपने साथ जोड़ सकते हैं। हो सकता है कि दोनों साथ काम करते हुए नज़र आएं। ऐसा हुआ तो ये फिर बहुत बड़ा पल होगा।

#1 धज्जियां उड़ा सकते हैं: WWE सुपरस्टार सीएम पंक से रोमन रेंस ले सकते हैं बदला

Ad

पिछले साल WWE Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का साथ पॉल हेमन के कहने पर सीएम पंक ने दिया था। पंक ने इसके बदले में हेमन से एक फेवर की बात कही थी। हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन को द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने एलिमिनेट कर चौंका दिया था।

रोमन रेंस अब WrestleMania 41 से पहले वापसी कर पंक का हाल खराब कर सकते हैं। इस चीज की संभावना पूरी है। वैसे भी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मेनिया में इस साल पंक, रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications