Roman Reigns WrestleMania 41 Opponents: WWE Royal Rumble 2025 रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए कुछ खास नहीं रहा। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वो मेंस रॉयल रंबल मैच नहीं जीत पाए। सीएम पंक ने रोमन रेंस को एलिमिनेट कर दिया था। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में खबर सामने आई कि रेंस अब WWE से अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं। ये सुनने के बाद फैंस हैरानी में पड़ गए थे। उनकी वापसी कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। खैर एक रिपोर्ट में WrestleMania 41 को लेकर उनके प्लान के बारे में बताया गया है।
रोमन रेंस ने रॉयल रंबल मैच में 16वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्होंने आते ही अपने स्पीयर से कुछ स्टार्स को धराशाई किया। रेंस ने तुरंत ही चार स्टार्स को एलिमिनेट कर अपनी धाक जमाई। बाद में उनकी टक्कर सैथ रॉलिंस से भी हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर अपना गुस्सा निकाला। मौका देखते हुए सीएम पंक ने रॉलिंस और रोमन दोनों को साथ में रिंग से बाहर कर दिया। ये देखकर सभी चौंंक गए थे। रिंग के बाहर फिर रॉलिंस ने रोमन की हालत खराब की। सैथ का पंक से भी ब्रॉल हुआ।
PWInsider की एक नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी WrestleMania 41 में ट्रिपल थ्रेट मैच में रोमन रेंस का सामना सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से कराने की योजना बना सकती है। वैसे एक तरह से देखा जाए तो ये मुकाबला लगभग तय लग रहा है। इस मैच से कंपनी को भी बहुत फायदा होगा। रंबल मैच में हुई घटना के बाद मुकाबले के पूरे संकेत मिल गए थे।
क्या WWE Elimination Chamber 2025 में नहीं दिखेगा रोमन रेंस का जलवा?
WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber होगा, जिसका आयोजन 1 मार्च को होने वाला है। रोमन रेंस शायद इस इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे। वहां पर होने वाले Elimination Chamber मैच में सीएम पंक और जॉन सीना का भी धमाल देखने को मिलेगा। कंपनी ने शायद अभी रेंस के लिए कोई प्लान नहीं बनाया है। आगामी इवेंट के बाद ही उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। WWE द्वारा बहुत जल्द इस पर कोई ना कोई अपडेट जरूर दिया जाएगा।