Reasons Why Roman Reigns Ruled Out Of Action: WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा देखने को मिला था। मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने 16वें नंबर पर एंट्री कर धमाल मचाया। उन्होंने कुल चार स्टार्स को एलिमिनेट किया। रेंस को सीएम पंक ने रिंग से बाहर कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने भी उनके ऊपर अटैक किया था। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी दी गई। कहा गया कि वो अब अनिश्चितकाल के लिए WWE से बाहर हो गए हैं। इस खबर को सुनकर जरूर फैंस की चिंता भी बढ़ गई होगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE से अनिश्चितकाल के लिए रेंस बाहर हो गए हैं।
#3 क्या WWE के पास रोमन रेंस के लिए कोई प्लान नहीं है?
रोमन रेंस के बाहर होने का एक कारण ये भी हो सकता है कि WWE के पास शायद अभी उनके लिए कोई बड़ा प्लान नहीं है। आप सभी जानते हैं कि रेंस कंपनी के टॉप सुपरस्टार हैं। उनकी बुकिंग बहुत ही सोच-समझकर करनी होती है।
ऐसा लगता है कि WWE अभी उन्हें कुछ समय के लिए आराम देना चाहता है। बाद में उन्हें किसी धमाकेदार स्टोरीलाइन में शामिल किया जा सकता है। WrestleMania 41 को देखते हुए कंपनी का इसे सही कदम माना जा सकता है।
#2 WWE Royal Rumble 2025 में सैथ रॉलिंस ने किया था खतरनाक अटैक
मेंस रॉयल रंबल मैच में सीएम पंक ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को साथ में एलिमिनेट किया था। इसके बाद रिंग के बाहर रॉलिंस ने रोमन को दो स्टॉम्प लगाकर उनकी हालत खराब कर दी थी। ऐसा हो सकता है कि उन्हें तगड़ी इंजरी आ गई हो।
WrestleMania 41 से पहले इंजरी को ठीक करने के लिए रोमन रेंस एक्शन से बाहर हुए हो सकते हैं। कंपनी उन्हें लेकर शायद कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने कहा कि उनके एक्शन के द्वारा ही रोमन इंजर्ड हुए हैं। एक तरह से उन्होंने रोमन के चोटिल होने को कंफर्म किया है।
#1 WWE Elimination Chamber 2025 में रोमन रेंस की जरूरत नहीं है
WWE का अगला बड़ा इवेंट Elimination Chamber है, जिसका आयोजन 1 मार्च को होगा। वहां पर होने वाले चैंबर मैच में जॉन सीना और सीएम पंक का जलवा देखने को मिलेगा। इनके रहते हुए शायद रोमन की जरूरत वहां पर WWE को नहीं पड़ेगी। इस वजह से भी रोमन को अभी आराम दिया गया हो सकता है।
Elimination Chamber के बाद रोमन वापसी कर अपना दम दिखा सकते हैं। ब्रेक के बाद वो वापसी करेंगे तो फिर इम्पैक्ट भी तगड़ा पड़ेगा। WrestleMania 41 की इसके बाद वो तैयारी कर सकते हैं। WWE ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान बनाया होगा।