2 सुपरस्टार्स जो WWE Saturday Night's Main Event में अपनी चैंपियनशिप बिल्कुल नहीं हारेंगे और 1 जो हार सकता है

WWE
Saturday Night's Main Event में हो सकता है उलटफेर (Photo: WWE.com)

Superstars Can Lose Or Retain Title: WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन 25 जनवरी को होने वाला है। शो में तीन तगड़े चैंपियनशिप मुकाबले होने वाले हैं। कंपनी द्वारा इस इवेंट को खूब हाइप किया जा रहा है। किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद भी जताई जा रही है। 1 फरवरी को Royal Rumble 2025 भी होगा। उस लिहाज से भी ये शो काफी महत्वपूर्ण रहेगा। टाइटल मैचों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन 2 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Saturday Night's Main Event में अपनी चैंपियनशिप बिल्कुल नहीं हारेंगे और एक जो हार सकते हैं।

Ad

#3 नहीं हारेंगे: WWE Saturday Night's Main Event में गुंथर के हारने के चांस बहुत कम हैं

Ad

Saturday Night's Main Event में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। जे दावा कर चुके हैं कि वो इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे। हालांकि, उन्हें शायद इतना बड़ा मौका कंपनी द्वारा अभी नहीं दिया जाएगा।

गुंथर ने चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया है। कंपनी इतनी जल्दी उनका टाइटल रन खत्म नहीं करना चाहेगी। Saturday Night's Main Event को छोड़कर WWE के किसी बड़े मंच पर उन्हें हार के लिए बुक किया जा सकता है। गुंथर के आगामी शो में हारने के चांस बहुत ही कम हैं।

#2 हार सकते हैं: WWE दिग्गज शेमस पर जताया जा सकता है भरोसा

Ad

Saturday Night's Main Event में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को शेमस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले कुछ समय से शेमस अच्छा काम कर रहे हैं और उन्हें लगातार टाइटल देने की मांग की जा रही है। इस बार कंपनी द्वारा उनके ऊपर भरोसा जताया जा सकता है।

आगामी शो में शेमस नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं। ब्रॉन ब्रेकर का टाइटल रन खत्म हो सकता है। मौजूदा समय में शेमस टाइटल डिजर्व करते हैं। लगातार वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। WWE इस बार उन्हें बड़ी जीत के लिए बुक कर सकता है।

#1 नहीं मिलेगी हार: WWE Saturday Night's Main Event में रिया रिप्ली का हारना नामुमकिन है

Ad

Saturday Night's Main Event में रिया रिप्ली अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। मुकाबले के बारे में जानने के बाद आपके दिमाग में तुरंत आ गया होगा कि रिप्ली ही मैच में जीत हासिल करेंगी।

हाल ही में हुए Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रिया ने लिव मॉर्गन को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। अब इतनी जल्दी उनका चैंपियनशिप रन खत्म कर दिया जाएगा तो फिर कहींं ना कहीं ये बहुत बड़ी गलती होगा। उधर जैक्स को फिलहाल अभी चैंपियन बनाने के बारे में कंपनी द्वारा शायद नहीं सोचा जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications