2 सुपरस्टार्स जो बहुत जल्द WWE में वापसी कर सकते हैं और 2 जिनका फ्यूचर अधर में लटका हुआ है

पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)
पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Return Soon & Future Seems Uncertain: साल 2024 अभी तक WWE के लिए शानदार रहा है। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। रोस्टर इस समय तगड़े स्टार्स से भरा हुआ है। सभी रेसलर्स को उनकी क्षमता के अनुसार अच्छा पुश मिल रहा है। इस आर्टिकल में उन दो सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो बहुत जल्द WWE में वापसी कर सकते हैं और 2 जिनका फ्यूचर अधर में लटका हुआ है।

Ad

#1 जल्द वापसी हो सकती है: क्या WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस देंगी फैंस को बड़ा सरप्राइज?

Ad

Royal Rumble 2023 में अंतिम बार एलेक्सा ब्लिस WWE टीवी पर नज़र आईं थीं। प्रेग्नेंसी के चलते वो छुट्टी पर चली गई थीं। हाल ही में उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए WWE में एंट्री के बड़े संकेत दिए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो Wyatt Sick6 के साथ जुड़ सकती हैं। फैंस रिंग में ब्लिस की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी वापसी से विमेंस डिवीजन को भी मजबूती मिलेगी।

#1 फ्यूचर अधर में लटका है: WWE रिंग में ओमोस की वापसी मुश्किल है

Ad

ट्रिपल एच के एरा में ओमोस की बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। साल 2023 में ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों के साथ उनका मैच हुआ। साल 2024 में तो अभी तक वो फिसड्डी साबित हुए हैं। लंबे समय से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। एक वक्त उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा था। अब कहा जाए तो WWE में उनका फ्यूचर अधर में लटका है। यहां तक कि बहुत जल्द उन्हें रिलीज भी किया जा सकता है।

#2 जल्द वापसी हो सकती है: WWE रिंग में बैकी लिंच की एंट्री कब होगी?

Ad

बैकी लिंच भी बहुत जल्द WWE रिंग में वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं। 27 मई, 2024 को रेड ब्रांड के एपिसोड में उन्हें लिव मॉर्गन के खिलाफ स्टील केज मैच में हार का सामना करना पड़ा था। तब से उनका जलवा भी रिंग में नहीं दिखा है। उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। उन्हें बाहर गए हुए लंबा समय हो गया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनका रिटर्न जल्द हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये WWE यूनिवर्स के लिए अच्छी बात होगी।

#2 फ्यूचर अधर में लटका है: बिग ई WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं

youtube-cover

बिग ई मार्च, 2022 से WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं। SmackDown के एपिसोड में रिज हॉलैंड के बेली-टू-बेली सुपलेक्स के चलते उनकी गर्दन टूट गई थी। वो अभी तक फिट नहीं हुए हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें दोबारा कभी रेसलिंग ना करने की सलाह दी है। इसका मतलब साफ है कि उनकी वापसी के चांस बहुत कम हैं। उनका WWE फ्यूचर अधर में लटक गया है। आने वाले कुछ समय में वो रिटायरमेंट का ऐलान भी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications