WWE को 100 दिन पहले अलविदा कहने वाले पूर्व चैंपियन पर अहम अपडेट, जल्द होगी वापसी?

WWE में जल्द हो सकती है दिग्गज की वापसी (Photo: WWE.com)
WWE में जल्द हो सकती है दिग्गज की वापसी (Photo: WWE.com)

Becky Lynch WWE Return Update: WWE में पूर्व चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) की वापसी हो सकती है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण ऐसी अटकलें लगी हैं। 27 मई 2024 को हुए WWE Raw एपिसोड में वह एक स्टील केज मैच का हिस्सा थीं। उन्होंने विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन से चैंपियनशिप जीतने का प्रयास किया था, जिसमें वह असफल रही थीं। इसके कुछ समय बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। उन्होंने इसी के साथ कंपनी को अलविदा कह दिया था।

Ad

लिंच ने WrestleMania XL के बाद रिया रिप्ली द्वारा चोट के चलते अपना टाइटल छोड़ने के बाद उसको जीता था। वह इसको King and Queen of the Ring 2024 में लिव मॉर्गन के हाथों हार बैठी थीं। हाल में सोशल मीडिया पर एक अकाउंट WrestleOps ने पोस्ट के जरिए फैंस को यह बताया कि अब 100 दिनों से ज्यादा हो गए ,हैं जब बैकी लिंच आखिरी बार टीवी पर नजर आई थीं। उनकी पोस्ट का जवाब देते हुए WRKD Wrestling ने कहा कि यह महज एक समय की बात है। उनकी रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि बैकी कुछ समय बाद रिटर्न कर सकती हैं।

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

बैकी लिंच इकलौती नहीं हैं, जो इस समय WWE टीवी से दूर हैं। उनके पति और WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस भी इस समय टीवी से दूर हैं। वह 5 अगस्त 2024 को Raw का हिस्सा थे लेकिन सीएम पंक के साथ उनके सैगमेंट के दौरान ब्रॉन्सन रीड ने उनपर जबरदस्त हमला कर दिया था। इसके चलते ऐसा बताया गया था कि उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। वह तबसे ही टीवी पर नहीं दिखाई दिए हैं।

WWE में कितनी चैंपियनशिप जीत चुकी हैं बैकी लिंच?

बैकी लिंच ने 2013 में WWE के साथ साइन किया था। वह NXT के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद 13 जुलाई 2015 को Raw के जरिए मेन रोस्टर का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने अपने WWE करियर में NXT विमेंस चैंपियनशिप को एक बार, WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप को दो बार, विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप (SmackDown विमेंस टाइटल) को पांच बार, तथा लीटा के साथ WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को एक बार जीता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह वापसी करने पर किसे निशाना बनाती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications