2 सुपरस्टार्स जो Triple H के एरा में WWE में फल-फूल रहे हैं और 2 जिनकी बर्बादी हो रही है

WWE
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Growing & Ruined Triple H Era: WWE में ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में अच्छा काम हो रहा है। कई बदलाव अब आ चुके हैं। बैकस्टेज का माहौल भी शानदार है। रोस्टर में मौजूद सभी स्टार्स को उनकी स्किल के हिसाब से पुश दिया जा रहा है। वीकली शोज में भी चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल रही हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो द गेम के राज में कंंपनी में आगे बढ़ रहे हैं और 2 जिनकी बर्बादी हो रही है।

Ad

#1 फल-फूल रहे हैं: WWE सुपरस्टार जे उसो को मिली सफलता

Ad

अपने 14 साल के करियर में जे उसो ने ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में ही काम किया। उन्होंने एक भी सिंगल्स टाइटल अपने नाम नहीं किया। अब ट्रिपल एच और उनकी टीम ने जे का सिंगल्स रन संवार दिया है। पिछले एक साल से वो रेड ब्रांड में अच्छा काम कर रहे हैं। कई बार उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका भी मिल चुका है। हाल ही में उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है। फैंस के शानदार समर्थन के साथ वो आगे बढ़ रहे हैं।

#1 बर्बादी हो रही है: WWE मेन रोस्टर में बैरन कॉर्बिन का आना गलत कदम रहा

Ad

एक वक्त था जब रोस्टर में बैरन कॉर्बिन को सबसे ज्यादा बू किया जाता था। हील के रूप में उनके काम को सभी ने पंसद किया। उन्होंने NXT में वापसी कर शानदार काम किया। वहां पर उन्होंने अपने करियर को एक बार फिर उजागर किया। इस साल उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई। कॉर्बिन को अभी तक क्रिएटिव टीम ने किसी बड़ी चीज के लिए बुक नहीं किया है। ये बहुत ही गलत बात है। कहीं ना कहीं अब उनका करियर बर्बाद हो रहा है।

#2 फल-फूल रहे हैं: WWE सुपरस्टार गुंथर ने हासिल की कामयाबी

Ad

ट्रिपल एच ने मान लिया है कि गुंथर फ्यूचर के बड़े सुपरस्टार हैं। उनके राज में अभी तक गुंथर को बिल्कुल भी निराशा हाथ नहीं लगी है। ये साल उनके लिए शानदार रहा है। मई में वो WWE King of the Ring बने। SummerSlam 2024 में उन्होंने डेमियन प्रीस्ट को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। उम्मीद के मुताबिक ये टाइटल रन उनका लंबा चलेगा। मौजूदा समय में भी उनकी बुकिंग अच्छे ढंग से की जा रही है।

#2 बर्बादी हो रही है: WWE में शिंंस्के नाकामुरा का भविष्य अधर में लटक गया है

youtube-cover

बहुत जल्द ये खबर भी आ सकती है कि शिंंस्के नाकामुरा ने WWE को अलविदा कह दिया है। उन्हें एक वक्त फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देखा जाता था। अब तो आलम ये है कि WWE टीवी पर ही वो नज़र नहीं आते हैं। ऐसा लगता है कि ट्रिपल एच और उनकी टीम ने नाकामुरा के ऊपर ध्यान देना बंद कर दिया है। शिंस्के का अनुभव और स्किल देखकर ये चौंकाने वाली बात है कि मौजूदा समय में उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications