2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में अब हील टर्न लेने की सख्त जरूरत है और 2 जिन्हें बेबीफेस बन जाना चाहिए

पढ़िए लिस्ट में किन बड़े WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)
पढ़िए लिस्ट में किन बड़े WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Should Turn Heel Or Face: WWE में किसी भी रेसलर की सफलता उसके कैरेक्टर के पीछे होती है। इसी की वजह से उनकी स्टोरीलाइन भी दिलचस्प साबित होती है। फैंस का बेहतर समर्थन उसे ही मिलता है जो अपने आपको सही रूप में ढाल लेता है। कुछ सुपरस्टार्स ये काम आसानी से कर लेते हैं तो कुछ को काफी वक्त लग जाता है।

Ad

आए दिन WWE में सुपरस्टार्स का हील और बेबीफेस टर्न फैंस को देखने को मिलता है। कहानी को मजेदार बनाने के लिए ये काम किया जाता है। मौजूदा रोस्टर में कई ऐसे स्टार्स काम कर रहे हैं जिन्हें कैरेक्टर में परिवर्तन की बहुत ज्यादा जरूरत है। इस आर्टिकल में हम उन 2 रेसलर्स की बात करेंगे जिन्हें हील टर्न लेने की सख्त जरूरत है और 2 ऐसे जिन्हें बेबीफेस बन जाना चाहिए।

#1 हील बन जाना चाहिए: WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस को बहुत ज्यादा जरूरत है

Ad

केविन ओवेंस लंबे समय से फेस के रूप में काम कर रहे हैं। ब्लू ब्रांड में भी ब्लडलाइन के साथ राइवलरी में हमेशा उन्होंने हीरो के रूप में काम किया। देखा जाए तो मौजूदा समय में वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। आगे की राह उनकी बहुत मुश्किल लग रही है।

अब उन्हें हील टर्न लेने की सख्त जरूरत है। आप सभी को पता है कि इस कैरेक्टर में वो बहुत अच्छा काम करते हैं। Bash In Berlin 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वहां पर अगर केविन ने कोडी के ऊपर टर्न लिया तो माहौल एकदम शानदार हो जाएगा।

#1 बेबीफेस बनना चाहिए: क्या WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स करेंगे बड़ा कारनामा?

Ad

एजे स्टाइल्स पिछले कुछ समय से हील के रूप में काम कर रहे हैं। देखा जाए तो उनका ये रन फेल रहा है। उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। ना ही स्टाइल्स को किसी अच्छी स्टोरीलाइन में शामिल किया गया।

स्टाइल्स ने WWE टीवी पर अपना अंतिम मैच जून में हुए Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में लड़ा था। इसके बाद से अभी तक वो नज़र नहीं आए। अब उन्हें बेबीफेस के रूप में वापसी करनी चाहिए। यहां से उन्हें बड़ा मोमेंटम आगे के लिए प्राप्त हो सकता है।

#2 हील बन जाना चाहिए: WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस के लिए बनाना चाहिए शानदार प्लान

youtube-cover
Ad

मौजूदा समय में सैथ रॉलिंस भी फेस के रूप में काम कर रहे हैं। आप सभी को पता है कि हील का कैरेक्टर वो बहुत अच्छे से निभाते हैं। रॉलिंस इस समय टीवी से बाहर हैं। वापसी के बाद जाहिर तौर पर उनकी राइवलरी सीएम पंक के साथ शुरू होगी।

सैथ रॉलिंस जब सीएम पंक के साथ स्टोरी में आएंगे तो उन्हें हील के रूप में काम करना चाहिए। इस चीज में आगे उन्हें बहुत सफलता मिल सकती है। पिछले कुछ समय से फैंस की मांग भी उन्हें हील के रूप में देखने की रही है।

#2 बेबीफेस बनना चाहिए: WWE में ऑस्टिन थ्योरी का करियर कैसे बढ़ेगा आगे?

Ad

ऑस्टिन थ्योरी लंबे समय से हील के रूप में काम कर रहे हैं। एक टाइम पर उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के तौर पर देखा जा रहा था। ग्रेसन वॉलर के साथ मिलकर वो इस समय काम कर रहे हैं। अगर WWE में उन्हें अपना करियर शानदार ढंग से आगे बढ़ाना है तो फिर बेबीफेस बनना होगा।

हील के रूप में थ्योरी को अब फैंस ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। अगर वो फेस टर्न ले लें और इसके बाद उन्हें अच्छी स्टोरीलाइन मिल जाए तो मजा आ जाएगा। उनका करियर एक बार फिर उड़ान भर सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications