2 सुपरस्टार्स जिन्हें मौजूदा समय में WWE फैंस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और 2 जिन्हें खूब बू किया जाता है

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन मौजूदा WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Fans Currently Like Most & Boo: WWE में स्टोरीलाइन को शानदार अंदाज में बिल्ड करते हुए आगे बढ़ाया जाता है। बेबीफेस और हील का बहुत बड़ा रोल होता है। इसके आधार पर ही कहानियों को निर्धारित किया जाता है। फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स को चीयर करते हैं। वहीं जिन्हें नापंसद करते हैं उन्हें बू किया जाता है। WWE यूनिवर्स का रिएक्शन पाना आसान काम नहीं होता है। कुछ ही रेसलर्स होते हैं जो ये काम कर पाते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 2 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें मौजूदा समय में WWE फैंस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और 2 जिन्हें खूब बू करते हैं।

Ad

#1 पसंद करते हैं: पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार काम से हमेशा फैंस का दिल जीता है। उन्होंने बेबीफेस और विलन दोनों किरदार में अच्छा काम किया है। रॉलिंस को इस समय खूब पसंद किया जाता है। उनकी एंट्री पर फैंस उनके थीम सॉन्ग को गाने लगते हैं। उन्हें पसंद किए जाने का एक कारण ये भी है कि वो हमेशा WWE यूनिवर्स की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। इस समय उनकी राइवलरी ब्रॉन्सन रीड के साथ चल रही है। दोनों के बीच Crown Jewel 2024 में धमाकेदार मैच होने वाला है।

#1 बू किया जाता है: WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने हील के रूप में अच्छा काम किया है

Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपनी मेहनत के बल पर बड़ा नाम बना लिया है। मेन रोस्टर में उन्होंने सफर की शुरूआत अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ टीम बनाकर की थी। हील फैक्शन जजमेंट डे में आने के बाद से डॉमिनिक का करियर एकदम बदल गया। फैंस डॉम को इतना नापसंद करते हैं कि उन्हें माइक पर बोलने तक का मौका नहीं देते हैं। क्राउड का रिएक्शन इतना तगड़ा रहता है कि उनकी कोई भी बात सुनाई नहीं देती है। मौजूदा समय में लिव मॉर्गन के साथ उनकी जोड़ी को खूब समर्थन मिल रहा है।

#2 पसंद करते हैं: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने की थी वापसी

Ad

रोमन रेंस ने साल 2020 में हील टर्न लिया था। WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने उनके 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। हील के रूप में फैंस ने उन्हें खूब बू किया। रोमन आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रेंस बेबीफेस रूप में काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में WWE यूनिवर्स द्वारा उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। जब भी वो रिंग में होते हैं तब फैंस ओटीसी के चैंट्स लगाते हैं।

#2 बू किया जाता है: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ नई ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं

सोलो सिकोआ ने मेन रोस्टर में अभी तक हील के रूप में ही काम किया है। WrestleMania XL के बाद से उनका करियर बदल गया। उन्होंने ब्लडलाइन को लीड किया और खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित किया। मौजूदा समय में उन्हें खूब बू किया जाता है। सोलो को भी फैंस बोलने का मौका नहीं देते हैं। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी बहुत अच्छी चल रही है। टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू की वजह से उन्हें काफी मजबूती मिल रही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications