Create

2 Superstars जिनका पुश शायद WWE ने रोक दिया है और 2 जिन्हें जल्द बड़ा पुश मिल सकता है

कई WWE सुपरस्टार्स को जल्द बड़ा पुश मिल सकता है
कई WWE सुपरस्टार्स को जल्द बड़ा पुश मिल सकता है

WWE का रोस्टर कुछ समय पहले बहुत बड़ा हुआ करता था, जिसमें एकसाथ कई सुपरस्टार्स को पुश दे पाना असंभव नजर आता था। मगर 2020 में शुरू हुई COVID-19 महामारी के बाद अब स्थिति काफी बदल चुकी है क्योंकि कंपनी द्वारा कई सुपरस्टार्स के रिलीज़ होने से रोस्टर काफी छोटा हो गया है।

हालांकि अब पहले के मुकाबले ज्यादा सुपरस्टार्स को पुश दिया जा सकता है, लेकिन सबको एकसाथ बड़े सुपरस्टार के रूप में दिखाना भी संभव नहीं है। साल 2021 की बात की जाए तो लिव मॉर्गन, बियांका ब्लेयर और बिग ई समेत कई सुपरस्टार्स को बड़ा पुश दिया गया।

दूसरी ओर 2022 में स्थिति काफी हद तक बदल चुकी है क्योंकि ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कई रेसलर्स का पुश रोक दिया गया है, वहीं कुछ ऐसे भी नाम हैं जिन्हें जल्द ही बहुत बड़ा पुश मिल सकता है। इसलिए आइए जानते हैं उन 2 सुपरस्टार्स के बारे में, जिनके पुश को शायद WWE ने रोक दिया है, वहीं 2 ऐसे जिन्हें जल्द ही बड़ा पुश मिल सकता है।

#)बिग ई - WWE ने पुश रोक दिया

.@WWEBigE & @TrueKofi reflect on becoming WWE Champion throughout their historic careers.#BlackHistoryMonth https://t.co/v07vXbXGgb

बिग ई, WWE इतिहास की सबसे सफल टैग टीमों में से एक द न्यू डे के मेंबर रहे हैं, लेकिन 2020 के ड्राफ्ट में बिग ई को सिंगल्स पुश देने के लिए उन्हें द न्यू डे से अलग कर दिया गया था। आगे चलकर वो आईसी टाइटल फ्यूड में शामिल हुए और सैमी जेन को हराकर चैंपियन भी बने।

कुछ समय बाद वो मिस्टर Money in the Bank बने, जिसे साल 2021 के सितंबर महीने के एक Raw एपिसोड में बॉबी लैश्ले पर कैश-इन कर वो नए WWE चैंपियन बने। बिग ई साल 2022 के पहले प्रीमियम लाइव इवेंट Day1 तक चैंपियन बने रहे, जहां फैटल-5-वे मैच में उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हार मिली थी।

#WWE Vince McMahon brought Kofi Kingston and Big E back together on SmackDown, but insisted that they not be referred to as Team New Day. https://t.co/3OMGz3EJTv

उसके बाद उन्हें कोई अच्छी स्टोरीलाइन में शामिल ना किए जाने से नजर आने लगा था कि WWE के पास फिलहाल के लिए उनके पास अच्छे प्लान मौजूद नहीं हैं। इस समय वो ज़ेवियर वुड्स की गैरमौजूदगी में कोफी किंग्सटन के पार्टनर बने हुए हैं, लेकिन उनकी टीम को द न्यू डे की संज्ञा नहीं दी जा रही है।

#)एलेक्सा ब्लिस - पुश मिल सकता है

The spirit of Lilly lives on ... and @AlexaBliss_WWE knows what her next chapter is.She's the final entrant in this Saturday's #EliminationChamber Match! #WWERaw #WWEChamber https://t.co/zE8N54mPyW

Extreme Rules 2021 में शार्लेट फ्लेयर ने एलेक्सा ब्लिस की डॉल, लिली को तोड़ दिया था, जिससे ब्लिस बहुत दुखी नजर आ रही थीं। उसी के संबंध में ब्लिस पिछले कुछ हफ्तों से Raw में एक डॉक्टर से थेरेपी सेशन लेती दिखाई दे रही थीं। वहीं Raw के हालिया एपिसोड में डॉक्टर ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।

फिट घोषित होने के बाद उन्हें Elimination Chamber 2022 के मैच कार्ड में प्रवेश मिला। अब वो Elimination Chamber मैच में लिव मॉर्गन, रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर, निकी A.S.H और डूड्रॉप का सामना करेंगी, जिसकी विजेता को WrestleMania 38 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच मिलेगा।

चूंकि Elimination Chamber 2022 के मैच में शामिल लगभग सभी सुपरस्टार्स पिछले कुछ समय में या तो चैंपियन रह चुकी हैं या टाइटल के लिए चैलेंज कर चुकी हैं। मगर ब्लिस का कैरेक्टर अभी दिलचस्प बना हुआ है और फैंस भी एक नई टाइटल चैलेंजर को देखना चाहते हैं, इसलिए संभव है कि ब्लिस जल्द ही Raw विमेंस टाइटल की अगली चैलेंजर के रूप में उभर कर सामने आ सकती हैं।

#)लिव मॉर्गन - पुश रोक दिया

साल 2021 के जून महीने में WWE द्वारा रूबी रायट के रिलीज़ होने के बाद रायट स्क्वाड का अंत हो चला था, इसलिए कुछ समय बाद लिव मॉर्गन को सिंगल्स स्टोरीलाइंस में वापस लाया गया। 2021 के ड्राफ्ट से पहले मॉर्गन को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के सैगमेंट्स में देखा गया, वहीं ड्राफ्ट के बाद वो Raw विमेंस टाइटल फ्यूड में शामिल हुईं।

एक समय ऐसा भी आया जब Day1 प्रीमियम लाइव इवेंट में मॉर्गन की बैकी लिंच पर चैंपियनशिप जीत की उम्मीद की जाने लगी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि वो अभी भी चैंपियनशिप फ्यूड का हिस्सा हैं, लेकिन अब उन्हें फैन-फेवरेट सुपरस्टार के तौर पर नहीं देखा जा रहा, जो दर्शाता है कि WWE ने उनके पुश को रोक दिया है।

#)ड्रू मैकइंटायर - पुश मिल सकता है

ड्रू मैकइंटायर साल 2020 में WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले सुपरस्टार्स में से एक रहे, लेकिन 2021 उनके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। अब वो SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं, लेकिन 2021 के ड्राफ्ट के बाद उन्हें अभी तक बड़ा पुश नहीं मिला है।

मगर अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि मैकइंटायर को WrestleMania 38 के बाद बड़ा पुश मिल सकता है। साल के सबसे बड़े शो के बाद इसलिए क्योंकि वहां रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी समाप्त हो चुकी होगी। उस स्थिति में यूनिवर्सल चैंपियन को एक नए चैलेंजर की जरूरत होगी और चैलेंजर के खाली स्थान को भरने के लिए मैकइंटायर को आगे लाया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Neeraj sharma
Be the first one to comment