2 मौके जब WWE WrestleMania में भारतीय दिग्गज The Great Khali को बड़ी जीत मिली और 4 बार जब करारी हार का सामना करना पड़ा

WWE
WrestleMania में द ग्रेट खली दिखा चुके हैं अपना दम (Photo: WWE.com)

The Great Khali WrestleMania Performance: WWE WrestleMania में परफॉर्म करना हर किसी का सपना होता है। इस इवेंट में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) भी एक्शन दिखा चुके हैं। WWE में 2006 से 2014 तक खली ने जबरदस्त काम किया था। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। उनके प्रदर्शन को हमेशा ही सराहना मिली। मेनिया उनके लिए ज्यादा सफल साबित नहीं हुआ है। ज्यादातर उन्हें मात ही मिली है। इस आर्टिकल में हम उन 2 मौकों की बात करेंगे जब WrestleMania में खली को बड़ी जीत मिली और 4 बार जब करारी हार का सामना करना पड़ा।

Ad

#4 हार: WWE WrestleMania 30 में द ग्रेट खली को लगा झटका

youtube-cover
Ad

WrestleMania 30 में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच हुआ था। 31 सुपरस्टार्स के बीच ये मैच हुआ। अंत में बिग शो को एलिमिनेट कर सिजेरो ने मुकाबला अपने नाम किया था। इस मैच का हिस्सा द ग्रेट खली भी थे। मुकाबले में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। शुरुआत में ही उन्हें रिंग से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

#3 हार: WWE WrestleMania 28 में हुआ था बड़ा मैच

youtube-cover
Ad

2012 में हुए WrestleMania 28 में भी द ग्रेट खली ने हिस्सा लिया था। शो में 12-मैन टैग टीम मैच हुआ था। ये Raw और SmackDown के जनरल मैनेजर का निर्धारण करने के लिए मैच रखा गया था। टेडी की टीम में खली भी थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बड़े मुकाबले में भारतीय दिग्गज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

#2 जीत: WWE WrestleMania 27 में द ग्रेट खली को मिली थी सफलता

youtube-cover
Ad

WrestleMania 27 में द ग्रेट खली का प्रदर्शन गजब का रहा था। शो में 23 सुपरस्टार्स के बीच बैटल रॉयल मैच हुआ था। मैच में गजब का घमासान देखने को मिला था। खली ने अन्य स्टार्स को खूब मजा चखाया था। अंत में शेमस को एलिमिनेट कर खली ने मुकाबला अपने नाम किया था। खली जीत के बाद बहुत खुश हुए थे।

#2 हार: WWE WrestleMania 27 में भी बाहर हो गए थे द ग्रेट खली

youtube-cover
Ad

WrestleMania 27 के प्री-शो में ही WWE द्वारा 26 स्टार्स के बीच बैटल रॉयल मैच करा दिया गया था, जिसका हिस्सा द ग्रेट खली भी थे। योशी तात्सू का मैच में जबरदस्त एक्शन दिखाया था और उन्होंने ही जैक रायडर को रिंग से बाहर फेंक कर अंत में जीत हासिल की थी। खली सातवें नंबर पर एलिमिनेट हो गए थे।

#2 हार: WWE WrestleMania 24 में केन बने थे विजयी

youtube-cover
Ad

WrestleMania 24 काफी शानदार रहा था। प्री-शो में 24 स्टार्स के बीच बैटल रॉयल मैच हुआ था। ये ECW चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच था। मुकाबले में द ग्रेट खली भी शामिल थे। उनके पास बड़ा मैच जीतने का सुनहरा मौका था लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। केन ने अंत में मार्क हेनरी को एलिमिनेट कर बाजी मारी।

#1 जीत: WWE WrestleMania 23 में द ग्रेट खली को मिली थी सबसे बड़ी जीत

youtube-cover

WrestleMania 23 में द ग्रेट खली का मुकाबला केन के साथ हुआ था। उस दौरान खली को बढ़िया पुश कंपनी द्वारा दिया जा रहा था। वो एकदम से फैंस के बीच छा गए थे। खली और केन के बीच तगड़ा मुकाबला भी हुआ था। अंत में खली ने केन को धराशाई कर दिया था। भारतीय दिग्गज के करियर की मेनिया में ये सबसे बड़ी जीत है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications