2 मौके जब WWE में Roman Reigns ने सभी को रूला दिया और दो जब सभी को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के कुछ खट्टे मीठे पल
WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं रोमन रेंस

Roman Reigns Special Moments: WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) 39 साल के हो गए हैं। इनमें से 12 सालों से वह WWE के मेन रोस्टर में फैंस को अपने परफॉर्मेंस से एंटरटेन करते आ रहे हैं। इस सफर के दौरान उन्हें कई अच्छे और कई ऐसे पलों का सामना करना पड़ा जो उतने अच्छे नहीं थे और शायद फैंस उनको याद भी नहीं करना चाहेंगे।

Ad

रोमन ने WWE में कई चैंपियनशिप जीतीं हैं, लेकिन एक बार उन्हें चैंपियनशिप रन के दौरान अपने टाइटल को छोड़ना पड़ा था। यह ऐसा पल था जिसने फैंस को भावुक कर दिया था। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 2 पलों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फैंस को रूला दिया था जबकि साथ ही 2 ऐसे पल भी थे जब फैंस बेहद खुश हुए थे।

#2 रूला दिया: WWE Raw में जब रोमन रेंस ने बीमारी के बारे में बताते हुए सबकी आंखों में आंसू ला दिए थे

youtube-cover
Ad

सेहत एक ऐसी चीज है जिसमें जरा सी मुश्किल दुनिया को पलट कर रख देती है। ऐसा ही कुछ रोमन रेंस के साथ हुआ था जब उन्होंने 22 अक्टूबर 2018 को हुए Raw की शुरूआत में आकर बताया कि वह ल्यूकीमिया से पीड़ित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह इसके साथ पिछले 11 वर्षों से जूझ रहे हैं। रोमन उस समय यूनिवर्सल चैंपियन थे।

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने कहा कि उन्हें इसकी वजह से रिंग और एक्शन से छुट्टी लेनी पड़ेगी। उन्होंने इसके चलते अपने टाइटल को छोड़ दिया था। यह ऐसा पल था जब फैंस की आंखों में आंसू थे क्योंकि उनकी घोषणा ने सबको रूला दिया था।

#2 खुश हुए: WWE Raw में रोमन रेंस ने जब यह बताया कि वह ठीक हो रहे हैं तो सब झूम उठे थे

Ad

WWE के काम करने का तरीका यह है कि आप टीवी पर हो रहे हर पल के साथ भावनाओं के एक अलग ही स्तर पर चलते हैं। रोमन रेंस ने जब 25 फरवरी 2019 को हुए Raw में यह जानकारी दी कि वह अब ठीक होने के सफर पर हैं तो फैंस खुशी से झूम उठे थे। आप इस खुशी का एहसास ऊपर दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

WWE फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार के वापस आने और ठीक होने की राह पर होने के चलते खुशी से भर गए थे। यह ऐसा पल था जहां उन्होंने कहा था कि बिग डॉग अब वापस आ गए हैं। इसके बाद उनका सफर कुछ महीनों तक चला लेकिन फिर कोविड के दौरान एहतियात के चलते उन्होंने रिंग से दूरी बना ली थी। ऐसा नहीं था कि उस समय उन्हें कोई दिक्कत थी लेकिन सुरक्षा बेहतर है।

#1 रूला दिया: रोमन रेंस ने जब WWE WrestleMania XL के बाद रैंप पर पॉल हेमन को गले लगाया था तो सब रो पड़े थे

Ad

हर कहानी के साथ एक बात जुड़ी हुई है कि उसे एक दिन खत्म होना ही है। यही बात WWE मेगास्टार रोमन रेंस के चैंपियनशिप रन के साथ भी सच साबित हुई। 2020 के Payback प्रीमियम लाइव इवेंट के साथ चैंपियनशिप की जो स्टोरी शुरू हुई उसका अंत WrestleMania XL की नाइट 2 के मेन इवेंट में हुआ जब कोडी रोड्स ने उन्हें हरा दिया था।

इस हार के बाद जब रोमन रेंस स्टेज के ऊपर पहुंचे तो उन्होंने कस के पॉल हेमन को गले लगा लिया था। यह पल इतना भावुक कर देने वाला था कि जिसने भी इसे देखा वह रोने लगा था। रोमन के इस पल ने फैंस को बहुत बुरी तरह से रूला दिया था। आज भी यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि एक इतनी बड़ी चैंपियनशिप रन का अंत हो चुका है।

#1 खुश हुए: WWE SummerSlam 2020 में जब रोमन रेंस वापस आए थे तो फैंस खुश हुए थे

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कोविड से खुद को एहतियातन बचाने के लिए WrestleMania 36 से पहले रिंग से दूरी बना ली थी। इसी वजह से कोई उनकी इतनी जल्दी वापसी की उम्मीद नहीं कर रहा था। SummerSlam 2020 में ब्रे वायट अपने विरोधी ब्रॉन स्ट्रोमैन से यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने का प्रयास कर रहे थे। यह एक फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच था जिसके बाद रोमन रेंस वापस आए थे।

यह मैच WWE ने थंडरडोम एरा में किया था जहां फैंस ने वर्चुअली ही इस इवेंट को देखने के लिए ज्वॉइन किया था। उन्हें भी यह उम्मीद नहीं थी कि रोमन रेंस वापस आएंगे। रेंस ने वायट की जीत के बाद रिंग में एंट्री करते हुए उनके ऊपर जोरदार स्पीयर लगाया। वह जब वापस आए थे तो फैंस खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे थे। यह वापसी एक इतने बड़े चैंपियनशिप रन और रोमन के किरदार को इतना बढ़ा देगी यह किसी ने नहीं सोचा होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications