2 WWE दिग्गज जिनके रिलेशनशिप को 15 साल से ज्यादा हो गए और 2 जिनका सफर 5 साल से पहले ही खत्म हो गया

WWE
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर बड़ा नाम बना चुके हैं (Photo: WWE.com)

WWE Legends Relationship: WWE में मौजूदा समय में कई कपल साथ काम कर रहे है। सालों तक साथ कार्य करने से कहीं ना कहीं नजदीकियां बढ़ जाती हैं। कुछ का रिलेशन लंबे समय तक चलता है तो कुछ को कामयाबी नहीं मिल पाती है। आए दिन कोई ना कोई खबर इन्हें लेकर सामने आती रहती हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन दो WWE दिग्गजों की बात करेंगे जिनके रिलेशनशिप को 15 साल से ज्यादा हो गए और दो जिनका सफर 5 साल से पहले ही खत्म हो गया।

#1 15 साल से ज्यादा: पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस रहे हैं वफादार

रोमन रेंस को WWE के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी खूब सफलता मिली है। रेंस साल 2007 में जॉर्जिया टेक यूनिवर्सिटी का हिस्सा थे। वहां पर उनकी मुलाकात गैलिना बेकर से हुई थी। दोनों ने इसके बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 2014 में रेंस और बेकर ने शादी रचाई थी। इनके रिलेशन को 15 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। रोमन अपनी फैमिली के साथ समय बिताना बहुत अच्छा मानते हैं।

#1 5 साल से कम: WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर को नहीं मिली सफलता

WWE में शार्लेट फ्लेयर ने खूब नाम कमाया है। हालांकि, पर्सनल रिलेशन के मामले में वो कमजोर बहुत नज़र आई हैं। फ्लेयर ने 2019 में एंड्राडे को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने 2022 में शादी की। ऐसा लगा था कि इनका रिलेशन लंबा चलेगा लेकिन ये नहीं हो पाया। हाल ही में दोनों का तलाक हुआ है। पांच साल से कम समय में ही एंड्राडे और फ्लेयर का रिश्ता टूटकर तार-तार हो गया है।

#2 15 साल से ज्यादा: WWE में ब्रॉक लैसनर का है बड़ा नाम

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे फेमस सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। लैसनर ने पूर्व विमेंस WWE चैंपियन सेबल से 2006 में शादी की थी। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक 2003 में कंपनी में वापसी के बाद द बीस्ट ने सेबल को डेट करना शुरू कर दिया था। 2004 में सेबल ने अपने पहले पति मार्क मेरो को तलाक दिया था। ब्रॉक इस समय WWE से दूर चल रहे हैं। SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हारने के बाद से वो नज़र नहीं आए।

#2 5 साल से कम: WWE हॉल ऑफ फेमर निकी बैला के लिए पिछला साल बहुत ही खराब रहा

2024 में निकी बैला को बहुत बड़े झटके लगे हैं। वो पर्सनल लाइफ में जूझती हुई नज़र आईं। आर्टेम चिगविंटसेव के साथ उनका तलाक हुआ। निकी ने उनके ऊपर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। दोनों ने 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और इसके बाद 2022 में शादी की। इनका रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। हाल ही में विमेंस रॉयल रंबल मैच में निकी ने WWE रिंग में धमाकेदार वापसी की थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications