WWE Royal Rumble विजेता का रिश्ता हुआ तार-तार, प्यार-शादी और अब दो साल बाद तलाक, फैंस के लिए झटका

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर का दिल टूटा है (Photo: WWE.com)
शार्लेट फ्लेयर का तलाक हो गया (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair & Andrade divorced: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के दौरान चौंकाने वाली वापसी करके जीतने वाली शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसके चलते रेसलिंग में एक बड़ी जीत के बावजूद निजी जीवन में उनका दिल टूट गया है और रिश्ता तार-तार हो गया है। इससे जुड़ी जानकारी हाल में ही सामने आई है, जिसने बताया है कि शार्लेट के जीवन में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

Ad

शार्लेट फ्लेयर ने एंड्राडे को 2019 में डेट करना शुरू किया था और उनके बीच प्यार हो गया। उस समय फ्लेयर मेन रोस्टर में बड़ा नाम थीं जबकि एंड्राडे ने NXT से मेन रोस्टर में एक साल पहले डेब्यू किया था। 27 मई 2022 को इन दोनों ने शादी कर ली थी। उस समय शार्लेट WWE का हिस्सा थीं, जबकि एंड्राडे ने AEW में चले गए थे।

अब महज दो साल और आठ महीने बाद यह खबर सामने आ रही है कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। TMZ Sports ने हाल में जानकारी दी कि शार्लेट ने जून 2024 में अपने पति से अलग होने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी। उसे अक्टूबर 2024 में जज ने साइन कर दिया था और दोनों का तलाक हो चुका है। अचानक यह खबर आना फैंस के लिए तगड़ा झटका है।

Ad

शार्लेट फ्लेयर के जीवन में कई मौके आए हैं, जहां उनके रिश्ते सही नहीं रहे हैं। यह फ्लेयर की पहली शादी और डाइवोर्स नहीं है। उनकी पहली शादी रिकी जॉनसन से 2010 में हुई थी और 2013 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद शार्लेट ने थॉम लैटिमर से 2013 में शादी की और 2015 में दोनों का डाइवोर्स हो गया था। उसके बाद उनकी शादी एंड्राडे से 2022 में हुई थी, जो खबरों के अनुसार अब खत्म हो गई है। ऐसे में देखना होगा कि उनके जीवन में क्या होता है।

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर Raw में नजर आई थीं

शार्लेट फ्लेयर WWE Raw में नजर आई थीं। यहां उन्हें विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली ने उनके सैगमेंट में दखल देकर रोका था। रिया ने शार्लेट से अपील करते हुए कहा था कि पूर्व Raw विमेंस चैंपियन उन्हें चुनें, ताकि वह फ्लेयर को सम्मान करना सिखा सकें। रिया WrestleMania 36 में अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट के खिलाफ हार गई थीं और WrestleMania 39 में शार्लेट अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को रिया के हाथों हार गई थीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications