2 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साल 2024 में शादी की और 2 जिन्होंने सगाई की

WWE
इन WWE स्टार्स ने अपने जीवन में हासिल की सफलता (Photo: WWE.com)

Stars Who Got Married & Engaged In 2024: कई WWE स्टार्स को कंपनी में काम करते हुए अपना जीवनसाथी मिला है। कंपनी का रोस्टर रियल लाइफ रेसलिंग कपल से भरा हुआ है। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और मोंटेज़ फोर्ड अपने गेम में टॉप पर हैं। इसके अलावा जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल कुछ रेसलर्स ने या तो अपनी सगाई की घोषणा की या अपने पार्टनर से शादी की। इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स के ऊपर नज़र डालेंगे जिन्होंने 2024 में शादी की और दो जिन्होंने सगाई की।

Ad

#1 शादी की: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने जून में दिया था सरप्राइज

Ad

WWE में रिया रिप्ली अपना बड़ा नाम बना चुकी हैं। जून, 2024 में उन्होंने बडी मैथ्यूज (WWE में बडी मर्फी) के साथ शादी की। दोनों साल 2022 से रिलेशन में थे। 2023 में रिप्ली और बडी ने सगाई की थी। रिप्ली ने खुद अपनी शादी की खबर इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी थी। बडी AEW का हिस्सा हैं लेकिन वो प्यार में रिया के साथ एकजुट हैं। रिप्ली इस समय WWE में लिव मॉर्गन के साथ राइवलरी में हैं।

#1 सगाई की: WWE स्टार मैक्सिन डुप्री ने अपने जीवन को लेकर उठाया बड़ा कदम

Ad

अल्फा अकादमी की मेंबर मैक्सिन डुप्री ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बड़ी खबर दी थी। डुप्री अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा छिपाकर रखती हैं लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया। 27 साल की रेसलर ने बताया कि उन्होंने एंथनी ल्यूक से सगाई कर ली है। उन्होंने समंदर किनार की कुछ शानदार तस्वीरें भी शेयर कीं। डुप्री इस समय अच्छा काम कर रही हैं। आगे जाकर उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है।

#2 शादी की: WWE में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपना बड़ा नाम बना लिया है

Ad

WWE में डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं। उन्होंने हील के रूप में खुद को शानदार अंदाज में स्थापित किया है। 6 मार्च को इस साल उन्होंने अपनी बचपन की प्रेमिका के साथ शादी की। मिस्टीरियो ने WWE रिंग में भी 2024 में काफी चौंकाने वाली चीजें की हैं। उन्होंने SummerSlam में रिया रिप्ली को धोखा देकर लिव मॉर्गन का हाथ थामा था। तब से इनकी स्टोरीलाइन बढ़िया चल रही है।

#2 सगाई की: WWE NXT स्टार एंथनी ल्यूक ने की नई शुरूआत

एंथनी ल्यूक ने हाल ही में Raw स्टार मैक्सिन डुप्री से सगाई की। ल्यूक ने पिछले साल ही WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस साल अप्रैल में उन्होंने NXT के शो में इन-रिंग डेब्यू किया था। ल्यूक को अभी मेन रोस्टर का सफर तय करने के लिए काफी संघर्ष करना है। एक अच्छी बात ये है कि ल्यूक और डुप्री एक ही कंपनी में हैं तो दोनों को साथ में समय बिताने में दिक्कतों का सामना नहीं करना होता होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications