WWE के 2 ऐसे सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रे वायट हरा नहीं पाए

Enter caption

ब्रे वायट WWE में हमेशा सबसे खास रेसलर रहे हैं। काफी कम समय में उन्होंने WWE में अपना नाम कमा लिया है। पिछले साल द फीन्ड के कैरेक्टर के बाद तो वो और भी फेमस हो गए है। WWE यूनिवर्स की पूरी नजरें अब ब्रे वायट पर लगी रहती है। साल 2013 में मेन रोस्टर में ब्रे वायट ने डेब्यू किया था।अपने नए-नए कैरेक्टर के कारण वो जल्दी ही फेमस हो गए थे।

Ad

WWE में ब्रे वायट का करियर हमेशा ऊपर-नीचे रहा है। अब जाकर उन्होंने मेन रोस्टर में अपनी जगह पक्की की है। अपने करियर में ब्रे वायट ने कई बड़े और ऐतिहासिक मैच लड़े हैं। कई दिग्गजों के साथ उनके बड़े मैच हुए है। रेसलमेनिया में अंडरटेकर का सामना भी ब्रे वायट कर चुके हैं। WWE ने भी वक्त-वक्त पर ब्रे वायट को अच्छा पुश दिया और उन्हें आगे बढ़ाया। ब्रे वायट ने भी इसका फायदा उठाया और अपना काम शानदार तरीके से किया। लेकिन दो ऐसे सुपरस्टार्स है जिन्हें ब्रे वायट अपने सफल करियर में अभी तक हरा नहीं पाए है।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

टेड डी बियासी को WWE सुपरस्टार ब्रे वायट हरा नहीं पाए

ब्रे वायट का WWE NXT में काफी अच्छा करियर रहा है। शुरूआत ब्रे वायट ने इसी ब्रांड से किया था। रोडू टू समरस्लैम 2013 के दौरान ही मेन रोस्टर में ब्रे वायट ने कदम रखा था। यहां उनका मुकाबला दो बार टेड डी बियासी के साथ हुआ था। बियासी के खिलाफ दोनों मैच हार गए थे। पहला मैच डार्क मैच इन दोनों के बीच हुआ था। टेड डी बियासी ने यहां पिन कर के ब्रे वायट को हराया था।

Ad

इसके दो हफ्ते बाद टेड डी बियासी का मुकाबला फिर ब्रे वायट के साथ डार्क मैच में हुआ था। फैंस को इस बार लग रहा था कि ब्रे वायट जीत जाएंगे। लेकिन यहां कुछ उल्टा ही हुआ। ब्रे वायट को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी पिन कर के बियासी की जीत हुई थी। हालांकि इन हार से ब्रे वायट को कोई फर्क नहीं पड़ा था। WWE समरस्लैम में उन्हें बड़ा मैच मिल गया था। बियासी ने भी इस इवेंट में खास प्रदर्शन किया था। बियासी बहुत बड़े सुपरस्टार रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस को धोखा दिया है

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर का प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। रेसलमेनिया स्ट्रीक के लिए हमेशा उन्हें याद रखा जाता है। रेसलमेनिया 30 में उनकी स्ट्रीक ब्रॉक लैसनर ने तोड़ी थी। रोड टू रेसलमेनिया 31 में ब्रे वायट ने अंडरटेकर को मैच के लिए चैलेंज किया था। रेसलमेनिया में फिर इऩ दोनों के बीच शानदार ड्रीम मैच हुआ था। WWE यूनिवर्स के बीच ये मैच शानदार हुआ था। अंडरटेकर और ब्रे वायट के कैरेक्टर को WWE में एक समान ही माना जाता है। ये मैच काफी शानदार हुआ था। लेकिन अंत में अंडरटेकर ने जीत हासिल की थी। इस मैच में पिन कर के अंडरटेकर ने जीत हासिल की थी। इसके बाद से कभी इन दोनों के बीच सिंगल मैच नहीं हुआ है। रेसलमेनिया के दौरान इन दोनों के राइवलरी काफी फेमस हुई थी। इस मैच से ब्रे वायट को काफी फायदा हुआ था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications