2 WWE Superstars जो Crown Jewel 2022 में हील टर्न ले सकते हैं और 2 जो फेस बन सकते हैं

..
WWE Crown Jewel में होंगे कुछ चौंकाने वाले मोमेंट
WWE Crown Jewel में होंगे कुछ चौंकाने वाले मोमेंट

Crown Jewel: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इस शनिवार (5 नवंबर) को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित होगा। कई बड़े सुपरस्टार्स के मैच सहित कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी मिडिल ईस्ट में होने वाले शो के चौथे संस्करण के लिए बुक किए गए हैं।

Ad

WWE इवेंट को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। शो में फैंस को कई दिलचस्प मोमेंट देखने मिल सकते हैं। कुछ सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में परिवर्तन भी हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जो Crown Jewel में हील टर्न ले सकते हैं और 2 सुपरस्टार्स जो फेस बन सकते हैं।

2- WWE Crown Jewel में फेस टर्न: MVP

Ad

MVP अप्रैल में बॉबी लैश्ले का साथ छोड़कर ओमोस के साथ आ गए थे। इसके बाद भी ओमोस और बॉबी की दुश्मनी जारी रही थी। MVP एक बढ़िया मैनेजर हैं। सात फुट तीन इंच के नाइजीरियन जायंट ओमोस, पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन की मेंटरशिप में WWE में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

ओमोस को पिछले कुछ समय से लगातार असफलता मिल रही है। वो बॉबी के साथ अपनी दुश्मनी में हारे थे। हाल ही में उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन को कंफ्रंट किया था। Crown Jewel में कंपनी के दो जायंट भिड़ने वाले हैं। अगर ओमोस आगामी मैच में हारते हैं, तब यह संभव है कि वो MVP पर हमला कर सकते हैं। इसके साथ दिग्गज का फेस टर्न हो सकता है।

2- हील टर्न: पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले

Ad

बॉबी लैश्ले के लिए अभी तक यह साल बहुत ही जबरदस्त गया है। साल की शुरुआत में वो ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियन बनने में कामयाब हुए थे, जिसके बाद उन्होंने यूएस चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। हाल ही में ब्रॉक लैसनर के कारण ऑलमाइटी को अपना यूएस टाइटल गंवाना पड़ा था।

ब्रॉक लैसनर के साथ दोबारा शुरू हुई स्टोरीलाइन में बॉबी लैश्ले का अक्रामक रूप देखने मिल रहा है। Raw के एपिसोड में उन्होंने बीस्ट को अनाउंसर टेबल पर पटक दिया था। बॉबी Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर से भिड़ेंगे। यह संभव है कि मैच के बाद बॉबी, ब्रॉक पर हमला कर हील टर्न करें।

1- फेस टर्न: बेली

youtube-cover
Ad

बियांका ब्लेयर और बेली की दुश्मनी पिछले साल से जारी है। Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में बेली को ब्लेयर से हार का सामना करना पड़ा था। Crown Jewel 2022 में फिर से रोल मॉडल के नाम से मशहूर बेली Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर को चुनौती देने वाली हैं।

किसी भी दुश्मनी के अंत में कंपनी लास्ट मैन/विमेन स्टैंडिंग की शर्त जोड़ती है। इस समय बेली डैमेज कंट्रोल का हिस्सा हैं। मिडिल ईस्ट में होने वाले इवेंट में यह बिल्कुल हो सकता है कि इयो स्काई और डकोटा काई मैच में बेली की मदद के लिए आए, लेकिन अपने ही साथियों के कारण मिली हार के बाद बेली फेस बन सकती हैं।

1- हील टर्न: लोगन पॉल

Ad

लोगन पॉल Crown Jewel 2022 के मेन इवेंट में रोमन रेंस को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने वाले हैं। निश्चित ही यह लोगन पॉल के लिए ड्रीम मैच की तरह है। बता दें की मशहूर यूट्यूबर ने हाल ही में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह उनके करियर का तीसरा मैच होगा।

रेसलिंग फैंस और जानकारों को यह अच्छे से पता है कि लोगन के ट्राइबल चीफ के खिलाफ जीतने के चांस बहुत ही कम है। रोमन के खिलाफ कई बड़े स्टार्स की स्टोरीलाइन पर बात चल रही है। लोगन शो में फैंस के ऊपर अपनी हार का इल्जाम लगाकर हील बन सकते हैं। मावेरिक के लिए यह निर्णय काफी असरदार साबित हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications