2 WWE Superstars जिन्हें Triple H के कंट्रोल में जरूरत से ज्यादा पुश किया गया और 2 जिन्हें सबसे खराब बुकिंग मिली

WWE में इन सुपरस्टार्स को अलग अलग तरह से ट्रीट किया गया (Photos: Logan Paul and Solo Sikoa Instagram)
WWE में इन सुपरस्टार्स को अलग-अलग तरह से ट्रीट किया गया (Photos: Logan Paul and Solo Sikoa Instagram)

Superstars Overpushed and Underpushed Under Triple H: WWE में हर काम क्रिएटिव के आधार पर किया जाता है। एक समय पर इसकी कमान विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के पास थी पर फिर यह ट्रिपल एच (Triple H) के पास आ गई। इसके बाद से फैंस को उम्मीद थी कि चीजें बदलेंगी लेकिन इसमें कुछ बदलाव के अलावा कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। ऐसे कई सुपरस्टार्स थे, जिन्हें दोनों के समय में जरूरत से ज्यादा पुश किया गया।

वहीं कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें कभी सही बुकिंग ही नहीं मिली। वह आज भी इसका इंतजार कर रहे हैं। क्रिएटिव के कंट्रोल में बदलाव भले ही हुआ है लेकिन उनके करियर और स्टोरी में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 2 रेसलर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें ट्रिपल एच के समय में जरूरत से ज्यादा पुश किया गया और 2 जिन्हें सबसे खराब बुकिंग मिली है।

#2 सबसे खराब बुकिंग मिली: WWE में ओमोस के लिए हालात नहीं बदले हैं

ओमोस 7 फुट 3 इंच के सुपरस्टार हैं और उन्हें नाइजीरियन जायंट कहा जाता है। वह जब से WWE का हिस्सा बने हैं, तब से ही बेहद कम मैचों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें कंपनी ने एक स्पेशल अट्रैक्शन की तरह इस्तेमाल किया है और उन्होंने इसे लेकर एक समय पर अपने विचार भी रखे थे। विंस मैकमैहन के कंट्रोल से लेकर ट्रिपल एच तक सभी ने उन्हें एक ही तरह से टीवी पर दिखाया गया है।

उन्हें कंपनी में सबसे खराब बुकिंग मिली है। वह इस समय अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां उनके द्वारा अलग-अलग चीजों का रिव्यू दिया जाता है। ओमोस ने इस चैनल पर अबतक सिर्फ एक ही वीडियो डाली है, जिसमें वह 10 अलग अलग समर फ्रेगनेंस का रिव्यू कर रहे हैं। यह देखना होगा कि WWE उन्हें कब टीवी पर बुलाती है।

#2 जरूरत से ज्यादा पुश किया गया: सोलो सिकोआ को WWE ने बहुत बड़ा सुपरस्टार बना दिया है

Clash at the Castle 2022 में मेन रोस्टर का हिस्सा बने सोलो सिकोआ को महज दो सालों में ही कंपनी ने इतना बड़ा बना दिया है कि ऐसा लगता है जैसे उन्हें जरूरत से ज्यादा पुश किया गया है। वह WrestleMania XL के समय तक रोमन रेंस के पीछे खड़े होकर ब्लडलाइन ग्रुप के मेंबर के तौर पर काम करते थे। उस इवेंट के बाद तो सोलो को ऐसा पुश दिया गया है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

सोलो ने खुद को ही द ब्लडलाइन का नया लीडर और हेड ऑफ द टेबल घोषित कर दिया है। वह रोमन के समय में इस ग्रुप का हिस्सा रहे जिमी उसो और पॉल हेमन को अलग-अलग समय पर हमला करके ब्लडलाइन से बाहर कर चुके हैं। सोलो ने रोमन के समय के मेंबर्स को हटाकर अपनी पसंद के लोगों को इसका हिस्सा बना दिया है।

#1 सबसे खराब बुकिंग मिली: WWE ने ओडिसे जॉन्स को मेन रोस्टर में अबतक कोई मैच नहीं लड़ने दिया है

इस चीज से बुरा कुछ नहीं हो सकता है कि कोई रेसलर रेसलिंग करने के लिए इस बिजनेस में आया है, पर उसे मेन रोस्टर शो में रिंग ही नसीब नहीं हुई है। ट्रिपल एच के कंट्रोल में हुए 2023 और 2024 वाले ड्राफ्ट में ओडिसे जॉन्स को दोनों बार Raw का ही हिस्सा बनाया गया लेकिन आज तक वह मेन रोस्टर में मैच लड़ने का इंतजार कर रहे हैं।

ओडिसे जॉन्स को सितंबर 2023 में भारत में हुए Superstar Spectacle के दौरान रिंग में देखा गया था। यहां उनका मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर से हुआ था। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ओडिसे जॉन्स जब NXT का हिस्सा थे, तो वह बेहतर काम कर रहे थे। फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब ट्रिपल एच इनके खराब बुकिंग के दौर को खत्म करेंगे।

#1 जरूरत से ज्यादा पुश किया गया: WWE ने मौजूदा यूएस चैंपियन लोगन पॉल को काफी पुश दिया है

लोगन पॉल ने जब 2021 में WWE के साथ साइन किया था तो फैंस को लगा था कि कंपनी उन्हें समय-समय पर सेलिब्रिटी मैच के लिए बुलाया करेगी। इससे उलट ट्रिपल एच ने उन्हें जरूरत से ज्यादा पुश किया। इस पुश का नतीजा यह हुआ कि महज एक साल बाद 2022 में हुए Crown Jewel में वह रोमन रेंस को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर रहे थे।

वह इस मैच को जीतने में नाकामयाब रहे। लोगन 2021 में WWE का हिस्सा बनने के बाद से हर WrestleMania में नजर आए हैं, और अगर WrestleMania 37 को हटा दें, तो उन्होंने सभी में एक मैच लड़ा है। वह WrestleMania XL में अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को एक ट्रिपल थ्रेट मैच में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करने में सफल रहे थे। लोगन अब भी यूएस चैंपियन हैं। वो अपने टाइटल को लगातार डिफेंड नहीं कर रहे हैं और उतने नज़र भी नहीं आ रहे हैं। देखना होगा कि उन्हें और कितना जरूरत से ज्यादा पुश किया जाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications