2 WWE Superstars जिन्हें वापसी के बाद Roman Reigns निशाना बना सकते हैं और 2 जिन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस की वापसी का सभी को इंतजार है (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस की वापसी का सभी को इंतजार है (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns Can Target & Unite: WWE WrestleMania XL में रोमन रेंस ने अपना आखिरी मैच लड़ा था और इसके बाद से वो ब्रेक पर हैं। रोमन की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस लगातार रोमन के नाम की चैंट्स लगा रहे हैं। अब ऐसा महसूस हो रहा है कि ट्राइबल चीफ का रिटर्न करीब है। रोमन वापसी के बाद कुछ बड़े फैसले जरूर ले सकते हैं।

Ad

रोमन का लक्ष्य वापसी पर किस तरह का होगा, यह अभी बताना बहुत मुश्किल है। वापसी के बाद रोमन कुछ रेसलर्स को निशाना बना सकते हैं। इसके साथ ही वो कुछ को अपने साथ जोड़ने की कोशिश भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस निशाना बना सकते हैं और 2 जिन्हें वो अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

2- रोमन रेंस निशाना बना सकते हैं: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस WWE WrestleMania XL के बाद से ब्रेक पर हैं। उनके जाने के बाद ब्लडलाइन की कमान सोलो सिकोआ के हाथ में हैं। उन्होंने जिमी उसो को फैक्शन से बाहर कर दिया। इसी बीच उन्होंने टामा टोंगा और टांगा लोआ को ब्लडलाइन में जगह दिलाई। सोलो अब खुद को हेड ऑफ द टेबल बोल रहे हैं। साफ तौर पर रोमन रेंस को यह चीज़ पसंद नहीं आई होगी।

हाल ही में रेंस ने सोलो सिकोआ को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। साफ तौर पर रेंस अपने भाई से खुश नहीं हैं। वो वापसी करते हुए सोलो सिकोआ को निशाना बना सकते हैं। यह फैसला काफी शानदार साबित होगा क्योंकि फैंस दोनों भाइयों के बीच मैच देखना चाहेंगे। रोमन और सोलो दोनों ही रिंग में काफी डॉमिनेंट हैं। दोनों जरूर ट्राइबल चीफ के पद के लिए आमने-सामने आ सकते हैं।

2&1- रोमन रेंस अपने साथ जोड़ सकते हैं: पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन द उसोज़

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और द उसोज़ ने काफी सालों तक साथ काम किया। रोमन को कई बार बेबीफेस रन के दौरान जब उसोज़ की जरूरत पड़ी, उन्होंने साथ दिया। यह तीनों ही द ब्लडलाइन फैक्शन के ओरिजिनल सदस्य हैं। रोमन और जिमी उसो के रिश्ते पिछले कुछ महीनों में अच्छे रहे हैं लेकिन जे उसो इन दोनों से खासे नाराज हैं। वो ब्लडलाइन फैक्शन से भी पिछले साल ही बाहर हो गए थे। जब भी जिमी वापसी करेंगे, तो वो नए ब्लडलाइन से बदला लेने की कोशिश करेंगे।

रोमन रेंस भी साफ तौर पर सोलो सिकोआ के खिलाफ जाने का फैसला लेंगे। इसी वजह से सोलो के पास नंबर्स के मामले में रोमन के खिलाफ बढ़त होगी। रेंस यह चीज़ जानते हैं और इसी वजह से वो जिमी उसो को अपने साथ ला सकते हैं। बाद में दोनों भाइयों का साथ देने के लिए जे उसो भी आ सकते हैं। ओरिजिनल ब्लडलाइन को ब्लडलाइन 2.0 के खिलाफ देखना खास रहेगा। जब भी रोमन का जे और जिमी के साथ रीयूनियन होगा, उस मोमेंट को हमेशा फैंस याद रखेंगे।

1- रोमन रेंस निशाना बना सकते हैं: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स ने ही रोमन रेंस की 1316 दिनों की बादशाहत का अंत किया था। रोमन के लिए अपना अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल काफी प्रिय था। ऐसे में वो चाहें, तो वापसी करके सबसे पहले कोडी रोड्स को निशाना बना सकते हैं। वो रोड्स पर हमला करते हुए अपने रीमैच की मांग कर सकते हैं। अमेरिकन नाईटमेयर एक फाइटिंग चैंपियन हैं।

इसी वजह से वो किसी भी तरह से रोमन रेंस द्वारा मिली चुनौती को अस्वीकार नहीं करेंगे। अमेरिकन नाईटमेयर और ट्राइबल चीफ के बीच हुए आखिरी वन-ऑन-वन मुकाबले रेसलिंग के हिसाब से काफी बेहतरीन थे। इसी वजह से जब भी दोनों दोबारा आमने-सामने आएंगे, फैंस का उत्साह देखने लायक रहेगा। वो मिलकर अपनी ट्रियोलॉजी पूरी कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications