WWE SummerSlam इतिहास के 20 सबसे ऐतिहासिक पल, Roman Reigns ने की थी Brock Lesnar की बादशाहत खत्म

SummerSlam इतिहास के सबसे ऐतिहासिक पल
SummerSlam इतिहास के सबसे ऐतिहासिक पल

SummerSlam: WWE ने साल 1988 में समरस्लैम (SummerSlam) नाम के प्रीमियम लाइव इवेंट की शुरुआत की थी और तभी से हर साल ये इवेंट फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। द अंडरटेकर (The Undertaker), रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और जॉन सीना (John Cena) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स ने SummerSlam की लैगेसी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

पिछले 35 सालों से होते आ रहे इस इवेंट में कई आइकॉनिक मोमेंट्स भी देखे गए हैं, जो आने वाले कई सालों तक फैंस को याद रहेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं SummerSlam के इतिहास के 20 सबसे यादगार लम्हों के बारे में।

WWE SummerSlam के इतिहास के सबसे ऐतिहासिक लम्हे:

-SummerSlam 2008 में बतिस्ता ने धमाकेदार अंदाज में जॉन सीना को हराया।

-SummerSlam 2015 में द न्यू डे ने फैटल-4-वे टैग टीम चैंपियनशिप मैच को जीतकर 483 दिनों तक चले टाइटल रन की शुरुआत की।

-SummerSlam 1994 में द अंडरटेकर ने अपने हमशक्ल (ब्रायन ली) को हराया।

youtube-cover

-SummerSlam 2021 में बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को 26 सेकंड में हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती।

-SummerSlam 1988 में द अल्टीमेट वॉरियर ने होंकी टोंक मैन को चौंकाते हुए चैलेंज किया और आईसी टाइटल अपने नाम किया।

-SummerSlam 2008 में द अंडरटेकर ने ऐज को लैडर के ऊपर से ऐसा चोक स्लैम लगाया कि ऐज के गिरने से रिंग ही टूट गई।

-SummerSlam 1991 में रैंडी सैवेज और मिस एलिज़ाबेथ का वेडिंग सैगमेंट हुआ, लेकिन उनके सेलिब्रेशन मोमेंट को अंडरटेकर और जेक "द स्नेक" रॉबर्ट्स के दखल ने खराब कर दिया था।

-SummerSlam 2016 में सैथ रॉलिंस को हराकर फिन बैलर इतिहास के सबसे पहले WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने।

youtube-cover

-SummerSlam 1996 के बॉइलर रूम ब्रॉल मैच में पॉल बियरर ने अपने साथी, अंडरटेकर को धोखा देकर मैनकाइंड को जीतने में मदद की।

-SummerSlam 2002 में द रॉक को हराकर ब्रॉक लैसनर नए WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने।

-SummerSlam 2018 में शार्लेट फ्लेयर के SmackDown विमेंस चैंपियन बनने के बाद बैकी लिंच ने उन्हें धोखा देकर उनपर अटैक कर दिया।

-SummerSlam 2000 में शेन मैकमैहन स्टेज स्ट्रक्चर के ऊपर से जमीन पर खतरनाक तरीके से गिरे।

-SummerSlam 2003 में गोल्डबर्ग ने शीशे के चैंबर को तोड़ते हुए क्रिस जैरिको को स्पीयर लगाया।

youtube-cover

-SummerSlam 2014 में ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना को डोमिनेट करते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती।

-SummerSlam 1992 में ब्रिटिश बुलडॉग ने ब्रेट हार्ट पर चौंकाने वाली जीत दर्ज की और आईसी टाइटल जीता।

-SummerSlam 2015 में अमेरिकी एक्टर जॉन स्टीवर्ट ने जॉन सीना को धोखा देकर सैथ रॉलिंस को जीतने में मदद की।

-SummerSlam 2005 में रे मिस्टीरियो ने अपने बेटे, डॉमिनिक की कस्टडी पाने के लिए एडी गुरेरो को हराया।

-SummerSlam 2014 में निकी बैला ने अपनी बहन, ब्री बैला को थप्पड़ मार कर धोखा दिया।

-SummerSlam 2013 में रैंडी ऑर्टन ने डेनियल ब्रायन पर कैशइन कर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी रहे ट्रिपल एच ने ब्रायन पर अटैक कर ऑर्टन को जीतने में मदद की थी।

-SummerSlam 2018 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर उनके 503 दिनों तक चले यूनिवर्सल टाइटल रन का अंत किया

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।