27 साल के WWE Superstar ने दूसरे कंपनी में जाकर चैंपियन को दी खुली चुनौती, चैंपियनशिप मैच में हार के बावजूद रचा इतिहास 

Ujjaval
WWE सुपरस्टार TNA के शो में नज़र आईं
WWE सुपरस्टार TNA के शो में नज़र आईं

Tatum Paxley creates History Appearing in TNA: WWE-TNA की पार्टनरशिप अब एक अलग लेवल पर चली गई है। कुछ समय पहले NXT में TNA नॉकआउट्स चैंपियन जॉर्डिन ग्रेस (Jordynne Grace) नज़र आई थीं। अब एक NXT सुपरस्टार आधिकारिक रूप से TNA Wrestling के Against All Odds पे-पर-व्यू का हिस्सा बनीं।

Ad

यह सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि NXT की टैटम पैक्सली हैं। वो इतिहास रचते हुए WWE की ऐसी पहली स्टार बनीं, जो कॉन्ट्रैक्ट में रहते हुए TNA के किसी शो में नज़र आईं। ट्रिपल एच के कंट्रोल में आने के बाद सुपरस्टार्स अलग-अलग प्रमोशन्स में नज़र आ चुके हैं।

TNA Against All Odds इवेंट के जॉर्डिन ग्रेस ने अपनी नॉकआउट्स चैंपियनशिप के लिए एक ओपन चैलेंज रखा था। इसका जवाब 27 साल की टैटम पैक्सली ने दिया। दोनों के बीच एक धमाकेदार मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में NXT सुपरस्टार को TNA की चैंपियन द्वारा हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पैक्सली ने मैच में जलवा बिखेरते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।

Ad

WWE NXT में जॉर्डिन ग्रेस की हुई थी खास अपीयरेंस

जॉर्डिन ग्रेस कुछ हफ्तों पहले NXT में नज़र आई थीं। उन्होंने चौंकाने वाली अपीयरेंस देकर NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ को कंफ्रंट किया था। बाद में ग्रेस ने स्टीवी टर्नर को NXT के एक एपिसोड में हराया। Battleground 2024 में TNA नॉकआउट्स चैंपियन जॉर्डिन ग्रेस ने रॉक्सेन परेज़ को NXT विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज किया था।

यह मैच काफी अच्छा रहा लेकिन बाहरी दखल के कारण ग्रेस के लिए चीज़ें खराब हो गईं। टैटम पैक्सली और ऐश बाय एलिगेंस रिंगसाइड पर ग्रेस की चैंपियनशिप को एक-दूसरे से छीनने लगीं। इसी बीच जॉर्डिन ने दोनों पर हमला किया। जब ग्रेस रिंग में गईं, तो परेज़ ने उनपर अपना फिनिशर पॉप रॉक्स लगाकर पिन करके जीत दर्ज की

इसके पहले भी TNA/Impact Wrestling स्टार्स WWE में नज़र आए हैं। 2022 के विमेंस Royal Rumble मैच में Impact Wrestling की मिकी जेम्स ने खास अपीयरेंस दी थी। इसके अलावा विमेंस Royal Rumble 2024 मैच में जॉर्डिन ग्रेस नज़र आई थीं। ग्रेस ने अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया था और इसी वजह से शायद उन्हें दोबारा WWE टीवी पर आने का मौका मिला।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications