Jordynne Grace Lost Roxanne Perez Controversial Way: WWE NXT Battleground 2024 में ऐतिहासिक चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। TNA नॉकआउट्स चैंपियन जॉर्डिन ग्रेस (Jordynne Grace) ने NXT विमेंस टाइटल के लिए रॉक्सेन परेज़ (Roxanne Perez) को चैलेंज किया था। यह मुकाबला काफी अच्छा था लेकिन अंत काफी विवादित तरीके से देखने को मिला। इसके साथ ही पूर्व WWE सुपरस्टार 9 महीने बाद WWE में नज़र आईं।TNA की चैंपियन को WWE के खास इवेंट में लड़ते हुए देखना रोचक रहा। जॉर्डिन ग्रेस के पास रॉक्सेन परेज़ को हराकर दोनों कंपनी की चैंपियन बनने का मौका था। मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी ताकत का उपयोग करके रॉक्सेन को टक्कर दी। मैच में जब ग्रेस का पलड़ा भारी लग रहा था, तो रिंग के बाहर बवाल मचा। View this post on Instagram Instagram Postटैटम पैक्सली ने फैंस के बीच से एंट्री करके TNA नॉकआउट्स चैंपियनशिप उठा ली और जाने लगीं। अचानक पूर्व WWE सुपरस्टार ऐश बाय एलिगेंस उर्फ डैना ब्रुक ने चौंकाने वाली अपीयरेंस दी। ब्रुक अभी TNA में काम करती हैं। WWE से 9 महीने पहले निकाले जाने के बाद आखिर डैना दोबारा कंपनी में नज़र आईं।ऐश बाय एलिगेंस ने टैटम पैक्सली को रोकने की कोशिश की। जॉर्डिन ग्रेस रिंगसाइड पर मचे बवाल के कारण बाहर आईं। उन्होंने दोनों स्टार्स पर हमला कर दिया। परेज़ को रिकवर करने का मौका मिल गया और उन्होंने जॉर्डन पर पॉप रॉक्स लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने NXT विमेंस चैंपियनशिप को रिटेन किया। इस विवादित अंत को देखकर फैंस शॉक हो गए। View this post on Instagram Instagram PostWWE द्वारा डैना ब्रुक को कब निकाला गया था?ऐश बाय एलिगेंस ने WWE में सालों तक डैना ब्रुक नाम से काम किया। वो कभी भी अपना बड़ा नाम नहीं बना पाईं। सितंबर 2023 में कई टॉप स्टार्स को कंपनी ने रिलीज किया। इसमें उनका नाम भी शामिल था। WWE से निकाले जाने के बाद ब्रुक ने ऐश बाय एलिगेंस नाम से करियर को आगे बढ़ाया और TNA के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।Hard to Kill इवेंट में ऐश बाय एलिगेंस ने सैवनाह थॉर्न को हराया और अपना TNA इन-रिंग डेब्यू किया। इसके बाद से वो कई बार वहां रिंग में नज़र आ चुकी हैं। कुछ समय से उनके ग्रेस के खिलाफ मैच के संकेत मिल रहे थे। अब NXT Battleground में हार के बाद लग रहा है कि जॉर्डिन ग्रेस का ऐश पर जमकर गुस्सा फूटेगा। View this post on Instagram Instagram Post