AEW Stars May Never Return WWE: WWE में इस समय दुनिया के कई बड़े रेसलर्स मौजूद हैं। इसी बीच कई सारे उभरते हुए नाम भी सामने आ रहे हैं। WWE में सुपरस्टार्स का आना-जाना लगा रहता है। AEW के आने के बाद से यह चीज काफी तेजी से हो रही है। कई सारे पूर्व WWE रेसलर्स मौजूदा समय में ऑल एलीट रेसलिंग के लिए काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। के ऑल एलीट रेसलिंग स्टार्स हैं, जिनकी आगे जाकर WWE में वापसी हो सकती है, वहीं कुछ ऐसा शायद नहीं करेंगे। इस आर्टिकल में हम 3 AEW स्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिनकी WWE में वापसी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रही है।3- पूर्व AEW विमेंस चैंपियन टोनी स्टॉर्म WWE में शायद नहीं करेंगी वापसी View this post on Instagram Instagram Postटोनी स्टॉर्म ने WWE में कुछ सालों तक काम किया और वो NXT UK ब्रांड में सफल भी रहीं। हालांकि, मेन रोस्टर पर आने के बाद से उन्हें काफी नज़रअंदाज किया जाने लगा और वो अपनी बुकिंग से बेहद निराश थीं। इसी वजह से उन्होंने WWE से 2021 के अंत में रिलीज की मांग की और वो इसके बाद 2022 में AEW का हिस्सा बन गईं। टोनी स्टॉर्म मौजूदा समय में AEW इतिहास की सबसे सफल विमेंस स्टार हैं।उनका पिछला टाइटल रन जबरदस्त रहा और अब तक वो तीन बार AEW विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं। साफ तौर पर AEW में आने के बाद उन्हें फ्रीडम मिली और वो बड़ा नाम बनाने सफल हुईं। स्टॉर्म ने पहले कई मौकों पर WWE की आलोचना की है और इससे पता चलता है कि उनकी वहां जाने की कोई इच्छा नहीं है। ऐसे में उनकी WWE में वापसी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लग रही है।2- AEW स्टार सराया शायद ही WWE में वापस आएंगी View this post on Instagram Instagram Postसराया ने WWE में काफी समय तक पेज नाम से काम किया। हालांकि, एक चोट के कारण उनका करियर खराब हो गया और उन्हें रिटायर होना पड़ा। इसके बाद पेज ने जनरल मैनेजर के तौर पर काम किया और फिर वो एक्शन से दूर हो गईं। पेज दोबारा WWE में लड़ना चाहती थीं लेकिन डॉक्टर्स उन्हें क्लियर नहीं कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने WWE को जून 2022 में अलविदा कहने का फैसला किया।पेज ने इसके बाद एक्टिव रेसलर के तौर पर AEW में सितंबर 2024 में कदम रखा। ऑल एलीट रेसलिंग में उनका रन अभी तक ठीक रहा है। वो विमेंस चैंपियन बनने में सफल हुई हैं और लगातार टीवी पर नज़र आती हैं। पेज की शायद WWE में कभी वापसी देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि उन्हें डॉक्टर्स ने क्लियर नहीं किया था और यह चीज आगे भी जारी रह सकती है। इसी के चलते उनका वापस आना अभी नामुमकिन लग रहा है।1- WWE में पूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन स्वर्व स्ट्रिकलैंड बुरी तरह से फेल हुए थेस्वर्व स्ट्रिकलैंड काफी ज्यादा टैलेंटेड स्टार हैं। उन्हें AEW में अभी काम कर रहे सबसे कम्पलीट स्टार कहना गलत नहीं होगा। स्ट्रिकलैंड ने WWE में कुछ सालों तक काम किया और वो NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बने। हालांकि, कंपनी ने क्षमता के अनुसार उनका उपयोग नहीं किया। मेन रोस्टर कॉलअप के बावजूद स्ट्रिकलैंड को टीवी टाइम नहीं दिया और 2021 में रिलीज कर दिया गया। यह एक तरह से WWE का ही नुकसान था।स्ट्रिकलैंड 2022 में AEW में आने के बाद से लगातार ऊंचाइयों को छू रहे हैं। वो एक बार AEW वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन बनने में सफल हुए। बेबीफेस के तौर पर स्ट्रिकलैंड का कैरेक्टर जबरदस्त रहा और वो फैन फेवरेट स्टार भी बनने में सफल हुए। इससे उन्हें फायदा हुआ और वो AEW में वर्ल्ड चैंपियन बन गए। उनका रन काफी मनोरंजक रहा। AEW में आकर जिस तरह से उनका कद बढ़ा है, वो दोबारा WWE में जाने का जोखिम शायद नहीं उठाएंगे। इसी कारण उनका WWE में वापसी करना नामुमकिन लग रहा है।