Betrayals Can Happen WrestleMania 41 Night 2: WWE WrestleMania 41 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। फैंस को इस साल तगड़ा शो देखने को मिलने वाला है। कंपनी ने बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। दो दिन के इस शो में कुछ धमाकेदार उलटफेर भी हो सकते हैं। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने जरूर खास सरप्राइज भी प्लान किए होंगे। द गेम ने अभी तक अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। खैर इस आर्टिक में हम उन 3 बड़े धोखों के बारे में बात करेंगे जो WWE WrestleMania 41 नाईट 2 में देखने को मिल सकते हैं।#3 WWE WrestleMania 41 में लिव मॉर्गन कर सकती हैं डॉमिनिक मिस्टीरियो की मददWrestleMania 41 में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को पेंटा, फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। बैलर और मिस्टीरियो दोस्त हैं लेकिन अब इनके बीच लड़ाई होगी। मेगा इवेंट में लिव मॉर्गन बड़ा गेम खेल सकती हैं। वो बैलर को पिन करने में मिस्टीरियो की मदद कर सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर बैलर को अपने साथियों द्वारा बड़ा धोखा मिल जाएगा। वैसे बैलर और मिस्टीरियो के बीच पिछले कुछ महीनों से चीजें सही नहीं चल रही हैं। #2 WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ले सकते हैं फैसलासैथ रॉलिंस ने हाल ही में कहा कि वो आत्मा बेचने के लिए तैयार हैं। मेनिया में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में कोडी को धोखा देकर द रॉक के साथ जाने का फैसला रॉलिंस कर सकते हैं। कोडी को रॉलिंस द्वारा इस बार बड़ा धोखा मिल सकता है। रॉलिंस के इस कदम से आगे जाकर स्टोरी में नया रोमांच भी आ सकता है।#1 WWE WrestleMania 41 में जॉन सीना को लग सकता है झटका View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 41 में एक बड़ी चीज होने की संभावना है। वहां पर द रॉक से कोडी रोड्स से हाथ मिला सकते हैं। सीना को बड़ा धोखा मिल सकता है। इसके जरिए एक बार फिर सीना को फेस बनाया जा सकता है। Elimination Chamber 2025 में कोडी के ऊपर सीना ने अटैक कर हील टर्न लिया था। हो सकता है कि ये एक चाल हो, जिसका असली रूप फैंस को मेगा इवेंट में देखने को मिल सकता है।