3 बड़े धोखे जो WWE Backlash France 2024 इवेंट में देखने को मिल सकते हैं

Ujjaval
WWE Backlash 2024 में कुछ धोखे देखने को मिल सकते हैं
WWE Backlash 2024 में कुछ धोखे देखने को मिल सकते हैं

Backlash France 2024: WWE बैकलैश फ्रांस (Backlash France 2024) के आयोजन में अब कुछ दिन रह गए हैं। इस इवेंट के लिए अभी तक कंपनी ने 5 मैचों का ऐलान किया है। सभी मैचों के लिए उतनी अच्छी हाइप नहीं बनाई गई है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि मुकाबलों की क्वालिटी जबरदस्त रहने वाली है। WWE यहां कुछ शॉक्स और सरप्राइज भी प्लान कर सकता है।

अमूमन सुपरस्टार्स को अपने साथियों से अलग-अलग कारणों से धोखे मिलते हैं। यह प्रोफेशनल रेसलिंग का एक हिस्सा है। Backlash France 2024 में भी फैंस को कुछ इस तरह की चीज़ें देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 धोखे के बारे में बात करेंगे, जो Backlash France 2024 में देखने को मिल सकते हैं।

3- WWE Backlash France 2024 में जेड कार्गिल द्वारा बियांका ब्लेयर को धोखा मिल सकता है

WrestleMania XL में जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर ने बतौर टीम काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी टैग टीम को जारी रखा है। Backlash France 2024 में अब वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए काबुकी वॉरियर्स को चैलेंज करने वाली हैं। फैंस को इस मैच से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। दोनों टीमें मिलकर बवाल मचा सकती हैं। इस मैच में जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर की जीत के चांस ज्यादा लग रहे हैं।

इन सभी चीज़ों के बावजूद अगर किसी तरह से काबुकी वॉरियर्स जीत दर्ज करती हैं, तो मैच के बाद जेड का खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है। वो बियांका ब्लेयर के खिलाफ जाकर उनकी हालत खराब कर सकती हैं। फैंस वैसे भी जेड के डेब्यू के बाद उनकी बियांका ब्लेयर के साथ दुश्मनी देखना चाहते थे। अब आखिर यह स्टोरीलाइन एक धोखे के चलते शुरू हो सकती है।

2- WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस के खिलाफ जा सकते हैं

रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस काफी समय से एक साथ काम कर रहे हैं। उनकी दोस्ती का एंगल कई लोगों को पसंद आ रहा है। इन सभी चीज़ों के बावजूद रैंडी पर किसी भी स्टार को भरोसा नहीं करना चाहिए। वो कभी भी धोखा दे सकते हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है। केविन ओवेंस का भी यही हाल हो सकता है। Backlash France 2024 द्वारा आखिर रैंडी का हील टर्न कराया जा सकता है। रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का सामना इस शो में ब्लडलाइन फैक्शन के सोलो सिकोआ और टामा टोंगा से हो रहा है

इस मैच के दौरान रैंडी बड़ा कदम उठाते हुए हील टर्न लेकर सभी को चौंका सकते हैं। जब केविन के पास मोमेंटम हो और वो टीम को जीत दिलाने के करीब हो, तब रैंडी अपना खतरनाक रूप दिखाते हुए ओवेंस पर RKO लगा सकते हैं और उनका हील टर्न हो सकता है। इसके बाद ब्लडलाइन को बड़ी जीत मिल सकती है। केविन और रैंडी की यहां से एक लंबी स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है।

1- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट को जजमेंट डे से मिल सकता है धोखा

रिया रिप्ली के चोटिल होने के कारण ब्रेक पर जाने के बाद से जजमेंट डे में अनबन साफ तौर पर नज़र आई है। डेमियन प्रीस्ट अब लगातार फैक्शन को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं और अपने साथियों से गुस्सा हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में यह भी कहा था कि उन्हें जजमेंट डे की नहीं, बल्कि जजमेंट डे को उनकी जरूरत है। यह चीज़ साफ तौर पर ग्रुप के सदस्यों को पसंद नहीं आई होगी।

डेमियन प्रीस्ट को इसी वजह से फैक्शन से बाहर निकाला जा सकता है। यह स्टोरीलाइन एंगल Backlash France 2024 से शुरू हो सकता है। डेमियन प्रीस्ट और जे उसो के बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए मैच होने वाला है। इस मैच के दौरान जजमेंट डे फैक्शन के सदस्य, प्रीस्ट को धोखा दे सकते हैं और इसी के चलते वो अपने टाइटल को गंवा सकते हैं। यह फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज रहेगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now