3 बड़े धोखे जो WrestleMania 41 से पहले Roman Reigns को WWE में मिल सकते हैं

WWE
WrestleMania 41 से पहले रोमन रेंस को लग सकते हैं बड़े झटके (Photo: WWE.com)

Big Betrayal Roman Reigns Can Face: WWE Royal Rumble 2025 में हुए मेंस रंबल मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद Raw के एपिसोड में बताया गया कि वो WWE से कुछ समय के लिए बाहर हो गए हैं। WrestleMania 41 भी धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मेगा इवेंट में उनका मैच सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से हो सकता है। खैर रेंस की गैरमौजूदगी में काफी बदलाव हो सकते हैं, जिनसे उन्हें झटका लग भी सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन धोखों के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 41 से पहले रोमन को WWE में मिल सकते हैं।

#3 WWE WrestleMania 41 से पहले रोमन रेंस को दे सकते हैं पॉल हेमन बड़ा झटका

हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस को सीएम पंक ने एलिमिनेट किया था। पिछले साल Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन की टीम का साथ पंक ने पॉल हेमन के कहने पर दिया था। पंक ने इसके बदले में हेमन से एक फेवर की बात कही थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

रोमन और पंक की स्टोरी बहुत जल्द WWE में शुरू हो सकती है। इसके संकेत मिल चुके हैं। इस बीच द बेस्ट इन द वर्ल्ड से हेमन हाथ मिलाकर रेंस को बड़ा धोखा दे सकते हैं। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं। WrestleMania 41 से पहले ये कारनामा अगर हो गया तो फिर रोमन का हाल खराब हो सकता है।

#2 WWE में जेकब फाटू का वाइजमैन बनने का ऐलान कर सकते हैं पॉल हेमन

जेकब फाटू मौजूदा समय में एक मॉन्स्टर के रूप में धमाकेदार काम कर रहे हैं। कंपनी ने उन्हें आगे बढ़ाने के पूरे संकेत दे दिए हैं। अगर उन्हें अभी पॉल हेमन जैसे दिग्गज का साथ मिल गया तो फिर उनकी रफ्तार तेज हो सकती है। WWE द्वारा ये बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

WrestleMania 41 से पहले हेमन बड़ा ऐलान कर फाटू का वाइजमैन बनने की बात कह सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि हेमन ने आजतक अपने कुछ बड़े फैसलों से काफी हैरान किया है। वो इस बार फाटू के साथ जाकर रेंस को धोखा दे सकते हैं।

#1 क्या WWE सुपरस्टार जिमी उसो को अपनी टीम में शामिल करेंगे सोलो सिकोआ?

रोमन रेंस WWE से कुछ समय के लिए बाहर हो गए हैं। इस घटना से बड़ा सदमा जिमी उसो को पहुंचा होगा। अब वो अकेले पड़ गए हैं। पिछले हफ्ते SmackDown में सोलो सिकोआ ने वापसी कर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया। सिकोआ एक बार फिर अपनी नई ब्लडलाइन का दबदबा बना सकते हैं।

स्थिति ये भी हो सकती है कि सोलो सिकोआ की टीम में जिमी उसो शामिल हो जाएं। सिकोआ उन्हें अपनी तरफ कर रोमन को बड़ा संदेश दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर WrestleMania 41 से पहले जिमी द्वारा तगड़ा धोखा रेंस को लेकर देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications