3 बड़े मैच जिनके WWE WrestleMania 41 में नहीं होने से फैंस का गुस्सा आसमान छू सकता है

WWE
क्या WrestleMania 41 में होंगे बड़े मुकाबले? (Photo: WWE.com)

Matches Make Not Happen WrestleMania Fans Can Angry: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान कंपनी द्वारा कर दिया है। कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को हील जॉन सीना (John Cena) के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मुकाबले के ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं। WWE द्वारा आगे जाकर कुछ और मैचों की घोषणा की जाएगी। रोमन रेंस की टक्कर किसके साथ होगी ये भी सबसे बड़ा सवाल है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े मैचों की बात करेंगे जिनके WrestleMania 41 में नहीं होने से फैंस का गुस्सा आसमान छू सकता है।

Ad

#3 क्या WWE WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा ट्रिपल थ्रेट मैच?

Ad

बियांका ब्लेयर ने हाल ही में विमेंस चैंबर मैच जीतकर WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में इयो स्काई ने रिया रिप्ली को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया। रिप्ली टाइटल मैच से बाहर हो गई हैं। WWE के इस निर्णय के बारे में किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है।

रिप्ली अगर चैंपियनशिप मैच में नहीं होंगी तो फिर फैंस का गुस्सा फूट सकता है। कंपनी ने किसी ना किसी तरह अब विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच बुक करना चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर WWE यूनिवर्स का उत्साह बना रहेगा।

#2 WWE WrestleMania 41 में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का मैच तो बनता है

Ad

WWE ने WrestleMania 41 में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच मैच के संकेत दे दिए हैं। पिछले महीने दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर गलती से हमला किया था। हालांकि, SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कंपनी ने अपना रास्ता बदल दिया है।

सिकोआ और फाटू का मैच अगर बड़े मंच पर नहीं हुआ तो फिर फैंस को गुस्सा आ सकता है। इन दोनों को WWE ने पहली बार मेगा इवेंट में मैच लड़ने का मौका देना चाहिए। कहीं ना कहीं इससे आगे जाकर कंपनी को भी तगड़ा फायदा हो सकता है।

#1 WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का होना चाहिए सिंगल्स मैच

Ad

मेंस रॉयल रंबल मैच के बाद से अभी तक WWE टीवी पर रोमन रेंस की वापसी नहीं हुई है। वहां पर सैथ रॉलिंस और उन्हें सीएम पंक ने साथ में एलिमिनेट किया था। इसके बाद रिंग के बाहर रॉलिंस ने रोमन का बुरा हाल किया था।

कहा जा रहा है कि WrestleMania 41 में रेंस, रॉलिंस और पंक के बीच मैच हो सकता है। हालांकि, इससे ज्यादा फैंस पंक और रोमन के बीच सिंगल्स मैच देखना पसंद करेंगे। WWE को रोमन का सिंगल्स मैच ही बुक करना चाहिए, जिससे प्रशंसक भी खुश हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications