3 बड़े मुकाबले जो WWE Saturday Night's Main Event में जरूर होने चाहिए

WWE
क्या ये मुकाबले WWE Saturday Night's Main Event में होंगे? (Photo: WWE.com)

Matches Should Happen Saturday Night's Main Event: करीब दो दशक बाद WWE Saturday Night's Main Event ने दिसंबर, 2024 में वापसी की थी। कंपनी ने शो को काफी हाइप किया और मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की। कुछ बड़े मुकाबले भी देखने को मिले थे। अब एक बार फिर इस इवेंट को होस्ट किया जा रहा है। 25 जनवरी, 2025 को इसका आयोजन होगा। चौंकाने वाली बात ये है कि अभी तक किसी भी मुकाबले का ऐलान नहीं किया गया है। मैच कार्ड पूरी तरह से खाली है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन मुकाबलों की बात करेंगे जिन्हें WWE द्वारा आगामी Saturday Night's Main Event के लिए जरूर बुक किया जाना चाहिए।

Ad

#3 क्या WWE Saturday Night's Main Event में जॉन सीना का होगा मैच?

Ad

जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर शुरू हो गया है। 6 जनवरी, 2025 को हुए WWE Raw Netflix डेब्यू शो में उन्होंने एंट्री की थी। वो फरवरी में होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा भी बनेंगे। हालांकि, वो इससे पहले रिंग में आकर धमाल मचा सकते हैं।

सीना के फेयरवेल टूर का पहला ऑफिशियल मैच Saturday Night's Main Event में हो सकता है। वो ब्रॉन ब्रेकर और लुडविग काइज़र जैसे उभरते किसी स्टार्स से मुकाबला कर सकते हैं। वैसे WWE को इस बारे में सोचकर उनकी बुकिंग जरूर करनी चाहिए।

#2 जेकब फाटू और एलए नाइट का मुकाबला WWE फैंस जरूर देखना चाहेंगे

Ad

एलए नाइट इस समय एक अलग स्थिति में हैं। वो पिछले साल नवंबर में अपनी यूएस चैंपियनशिप हार गए। इसके बाद फिर उन्हें इस हफ्ते SmackDown में मौका मिला लेकिन सफलता नहीं मिली। Raw Netflix डेब्यू शो में सोलो सिकोआ को रोमन रेंस ने हराया था। अब सिकोआ ट्राइबल चीफ नहीं है। इस लिहाज से कहा जा रहा है कि जेकब फाटू कुछ अलग कदम उठा सकते हैं।

SmackDown में एलए नाइट के ऊपर फाटू ने हमला कर दिया था क्योंकि बैकस्टेज इससे पहले बवाल देखने को मिला था। अब दोनों स्टार्स हिसाब बराबर करना चाहते होंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो निक एल्डिस द्वारा नाइट और फाटू के बीच Saturday Night's Main Event के लिए मैच बुक किया जा सकता है।

#1 क्या WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को मिलेगा मौका?

Ad

3 जनवरी, 2025 को हुए SmackDown के एपिसोड में टिफनी स्ट्रैटन ने नाया जैक्स के ऊपर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर WWE विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट शो में इस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ, जिसे बेली ने जीता। अब टिफनी और बेली के बीच अगले हफ्ते मुकाबला होगा।

उम्मीद के मुताबिक टिफनी टाइटल को रिटेन कर लेंगी और उसके बाद उन्हें फिर प्रतिद्वंदी की जरूरत पड़ेगी। WWE द्वारा नाया जैक्स को रीमैच दिया जा सकता है। दोनों के बीच Saturday Night's Main Event में मैच बुक करना उचित रास्ता होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications