3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Raw के एपिसोड में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया

WWE
WWE Raw के एपिसोड में हुईं बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes (13 January 2025): WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है। शानदार सैगमेंट के साथ-साथ बड़े मुकाबले देखने को मिले। शो की शुरुआत सीएम पंक (CM Punk) ने की, जहां पर सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर की भी दखलअंदाजी हुई। डकोटा काई और लायरा वैल्किरिया के बीच विमेंस आईसी चैंपियनशिप मैच भी हुआ। वहीं मेन इवेंट में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट ने अपने एक्शन से तगड़ा बवाल मचाया। खैर इन सभी चीजों के बावजूद कंपनी से रेड ब्रांड में कुछ ऐसी गलतियां हुईं, जिसने फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE Raw में रिया रिप्ली को नहीं मिला कोई नया प्रतिद्वंदी

Ad

पिछले हफ्ते Raw के Netflix डेब्यू शो में रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी। लिव के 226 दिनों के टाइटल रन का अंत हुआ था। इस हफ्ते रेड ब्रांड में रिप्ली का सैगमेंट हुआ। लगा था कि कोई नया प्रतिद्वंदी उन्हें मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो ही घीसी पिटी कहानी दिखाई गई।

रिप्ली को जवाब देने के लिए नाया जैक्स ने एंट्री की। बेली भी इसके बाद रिंग में आईं। अंत में रिप्ली और बेली ने मिलकर जैक्स को रिंग से बाहर किया। ये एक बेमतलब का सैगमेंट देखने को मिला। रिया को नया दुश्मन मिलता तो सभी को अच्छा लगता। कंपनी द्वारा ये बड़ी गलती हुई।

#2 WWE Raw में डकोटा काई की हार

Ad

Raw में डकोटा काई और लायरा वैल्किरिया के बीच विमेंस आईसी चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। काई की जीत की उम्मीद सभी ने लगाई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लायरा नई चैंपियन बन गई हैं। डकोटा को जीत के लिए बुक ना करना बहुत गलत बात रही।

डकोटा पिछले कुछ सालों से कंपनी में अच्छा काम कर रही हैं। WWE ने उन्हें इस बार बड़ा मौका देना चाहिए था। इस हार से उनका मनोबल भी नीचे गिर सकता है। अगर उन्हें जीत मिलती तो ये उनके करियर के लिहाज से अच्छा कदम हो सकता था।

#1 WWE Raw में सैमी ज़ेन के लिए कोई प्लान नहीं

Ad

Raw में इस हफ्ते सैमी ज़ेन और द मिज़ के बीच मुकाबला देखने को मिला। सैमी ने जीत हासिल की। ऐसा लगा कि ये मैच कंपनी ने टाइमपास के लिए बुक किया था। WWE के पास ज़ेन जैसे बड़े सुपरस्टार के लिए कोई खास प्लान नज़र नहीं आया।

कंपनी ने सैमी की बुकिंग तगड़ी करनी चाहिए थी। ये बहुत बड़ी गलती WWE ने इस हफ्ते की। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आगे जाकर ज़ेन को तगड़ा नुकसान पहुंच सकता है। WWE को इस बात का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications