3 बड़ी गलतियां जो WWE Money in the Bank 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में देखने को मिलीं

WWE
पढ़िए WWE Raw में क्या-क्या बड़ी गलतियां हुईं? (Photo: WWE.com)

Raw Big Mistakes: WWE Money in the Bank के बाद रॉ (Raw) के पहले एपिसोड का सफल समापन हो गया है। शो में बहुत कुछ इस बार देखने को मिला। कुछ तगड़े मुकाबले भी हुए और शो में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने फैंस को एंटरटेन किया।

शो की शुरूआत इस हफ्ते सीएम पंक ने की। उनके सैगमेंट में सैथ रॉलिंस नज़र आए। जे उसो ने भी चैड गेबल को हराया। ब्रॉन्सन रीड और पीट डन ने फैंस को अच्छा मैच दिया। सैमी ज़ेन के सैगमेंट में ब्रॉन ब्रेकर ने दखलअंदाज की। इसके अलावा जजमेंट डे और कार्लिटो का मुकाबला द मिज़, आर-ट्रुथ और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ हुआ।

इल्या ड्रैगूनोव और ब्रॉन ब्रेकर भी एक्शन में नज़र आए। डैमेज कंट्रोल का सामना केडन कार्टर, कटाना चांस और लायला वैल्किरिया से हुआ। मेन इवेंट में डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन का मुकाबला रे मिस्टीरियो और ज़ेलिना वेगा से हुआ। रिया रिप्ली ने अंत में वापसी की। खैर अच्छे शो के बावजूद Raw के एपिसोड में कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

#3 WWE Raw में ब्रॉन ब्रेकर के एक और मैच का अंत DQ से होना

ये बात तो पक्की है कि WWE इस समय ब्रॉन ब्रेकर को फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रहा है। हालांकि, इस लिहाज से उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं हो रही है। Raw में वो अपना दबदबा तो बना रहे हैं लेकिन उनके मुकाबले पूरे नहीं हो रहे हैं। Raw के पिछले कुछ शोज में उनके जितने भी मुकाबले हुए उनका अंत DQ से हुआ। बड़ी बात है कि गलती भी खुद ब्रेकर ने की।

इस हफ्ते उनका मुकाबला इल्या ड्रैगूनोव से हुआ। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। अंत में ब्रेकर ने चेयर से इल्या को मार दी। इसके बाद DQ से इल्या की जीत हो गई। कंपनी को अब इस चीज पर ध्यान देना होगा। अगर ब्रेकर को आगे बढ़ाना है तो फिर क्लीन जीत भी हासिल करनी होगी।

#2 गुंथर और डेमियन प्रीस्ट का फेस-ऑफ के साथ WWE SummerSlam 2024 के लिए बिल्डअप ना करना

Money in the Bank में डेमियन प्रीस्ट ने सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की। इसके साथ ही उनका मैच SummerSlam 2024 में गुंथर के साथ पक्का हो गया था। फैंस को उम्मीद थी कि इस हफ्ते रेड ब्रांड में दोनों का आमना-सामना होगा लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। ये बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा देखने को मिली।

समर की सबसे बड़ी पार्टी में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का बिल्डअप धमाकेदार अंदाज में होना चाहिए था। गुंथर को रिंग में आकर प्रीस्ट के सामने अपनी बात रखनी चाहिए थी। इससे मुकाबला हाइप होता और दोनों स्टार्स को आगे बढ़ने में सहायता मिलती।

#1 WWE सुपरस्टार जे उसो के लिए कोई खास प्लान नहीं होना

जे उसो इस बार मेंस Money in the Bank लैडर मैच जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन WWE ने फैंस को झटका दे दिया। ड्रू मैकइंटायर ने लैडर मैच जीतकर ब्रीफकेस अपने नाम किया। Raw के एपिसोड में जे का मुकाबला चैड गेबल के साथ हुआ। एक तरह से कहा जाए तो ये मुकाबला टाइमपास था।

सवाल खड़ा होता है कि जे के लिए आगे कंपनी का क्या प्लान होगा। SummerSlam 2024 नजदीक है और जे के लिए WWE के पास कोई तगड़ा प्लान नहीं है। इस हफ्ते तो ऐसा लगा कि उनके लिए क्रिएटिव टीम के पास कुछ नहीं था। अगर ऐसा ही रहा तो वो अपना मोमेंटम खो सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications