WWE SmackDown, 7 जून 2024: 3 बड़ी गलतियां जो स्मैकडाउन के एपिसोड में देखने को मिलीं

पढ़िए WWE SmackDown में क्या-क्या गलतियां देखने को मिलीं?
पढ़िए WWE SmackDown में क्या-क्या गलतियां देखने को मिलीं?

SmackDown Big Mistakes: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। फैंस को कई चीजें देखने को मिलीं। WWE Clash at the Castle को लेकर बिल्डअप भी हुआ। शो में कुछ धमाकेदार मुकाबले भी देखने को मिले। सभी सुपरस्टार्स ने अपना दम दिखाकर फैंस का मनोरंजन किया।

शो की शुरूआत में ब्लडलाइन का सैगमेंट देखने को मिला। कैंडिस लेरे, इंडी हार्टवेल, बियांका ब्लेयर, जेड कार्गिल, ग्रेसन वॉलर, जॉनी गार्गानो, एलए नाइट और कार्मेलो हेज ने अपने-अपने मुकाबलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कोडी रोड्स के सैगमेंट में भी काफी बवाल देखने को मिला। बेली भी शो में नज़र आईं। मेन इवेंट में ब्लडलाइन का मुकाबला केविन ओवेंस और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ हुआ। खैर अच्छे शो के बावजूद SmackDown के एपिसोड में कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

#3 WWE SmackDown में रैंडी ऑर्टन को लेकर कोई खबर नहीं दी गई

King and Queen of the Ring 2024 के बाद से रैंडी ऑर्टन गायब चल रहे हैं। King of the Ring टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें गुंथर ने हराया था। ऐसा लग रहा है कि वो इंजरी के चलते बाहर चल रहे हैं। ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में उनके बारे में कंपनी द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया।

ऑर्टन जैसे दिग्गज का SmackDown में ना रहना बहुत ही बुरी खबर है। कंपनी को इससे नुकसान हो सकता है। फैंस भी इस चीज को लेकर चर्चा कर रहे होंगे। कंपनी को उनके बारे में अपडेट जरूर देना चाहिए था। ये बहुत बड़ी गलती ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते देखने को मिली।

#2 WWE SmackDown में द ब्लडलाइन और केविन ओवेंस की कहानी फिर दोहराना

ऐसा लग रहा है कि द ब्लडलाइन और केविन ओवेंस के लिए कंपनी के पास कोई कहानी नहीं है। हर बार एक ही चीज शो में दिखाई जा रही है। इनकी राइवलरी देखकर अब फैंस भी ऊब गए होंगे। अब इन्हें नई स्टोरीलाइन की सख्त जरूरत है।

पहले रोमन रेंस और द उसोज़ जब साथ में थे तब भी केविन ओवेंस के साथ उनका पंगा हुआ। अब सोलो सिकोआ, टामा टोंंगा और टोंगा लोआ इसे आगे बढ़ा रहे हैं। इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड में ब्लडलाइन ने केविन ओवेंस की हालत खराब की। अगर इनकी कहानी को जल्द ही समाप्त नहीं किया गया तो कंपनी को काफी नुकसान होगा। कंपनी को इस गलती को बार-बार अब नहीं दोहराना चाहिए।

#1 WWE द्वारा ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर को अलग करने के संकेत देना

WrestleMania XL में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर WWE टैग टीम चैंपियन बने थे। दोनों ने साथ में अभी तक अच्छा काम किया है। फैंस भी दोनों के प्रदर्शन की तारीफ करते हैं। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कंपनी बहुत जल्द इन दोनों को अलग करने वाली है। अगर ये हुआ तो फिर बहुत गलत बात होगी।

इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में कंपनी ने दोनों को अलग करने के संकेत दिए। ये बहुत बड़ी गलती इस बार देखने को मिली। दोनों के रिश्ते में अब थोड़ी दरार आ गई है। WWE को इन्हें अलग नहीं करना चाहिए। दोनों आगे भी साथ में अच्छा काम कर सकते हैं। अगर दोनों की जोड़ी इतनी जल्दी टूट गई तो फिर टैग टीम चैंपियनशिप की साख में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications