3 कारण क्यों Cody Rhodes के लिए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन Seth Rollins एक जबरदस्त WrestleMania विरोधी रहेंगे

Ujjaval
WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच मैच संभव है
WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच मैच संभव है

Cody Rhodes & Seth Rollins: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 40) के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) मैच जीता था और इसके बाद लग रहा था कि वो रोमन रेंस (Roman Reigns) को बड़े इवेंट के लिए चैलेंज देंगे। स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में अमेरिकन नाईटमेयर ने बताया कि वो रोमन से रेसलमेनिया (WrestleMania) में नहीं लड़ेंगे।

द रॉक और रोमन रेंस के बीच संभावित तौर पर यहां मैच होगा। इसी बीच कोडी रोड्स के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ कारणों से लगता है कि यह मुकाबला भी बढ़िया रह सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों कोडी रोड्स के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस एक शानदार WrestleMania विरोधी रहेंगे।

3- CM Punk और Brock Lesnar की गैरमौजूदगी में Seth Rollins के पास WWE WrestleMania के लिए टॉप लेवल का कोई विरोधी नहीं है

सीएम पंक और ब्रॉक लैसनर दोनों ही WrestleMania 40 से संभावित तौर पर बाहर हो गए हैं। ब्रॉक लैसनर खुद पर लगे कुछ गंभीर आरोपों के कारण वापसी नहीं कर पाए और अब उनके रिटर्न के चांस भी कम लग रहे हैं। दूसरी ओर सीएम पंक चोटिल हैं और वो भी इस बड़े इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे सैथ रॉलिंस से जुड़े प्लान पर काफी फर्क पड़ा है।

उनके पास उतने बेहतर विरोधी नहीं हैं। सैथ ने ड्रू मैकइंटायर, जे उसो और सैमी ज़ेन जैसे बड़े स्टार्स को हराया हुआ है। ऐसे में रॉलिंस के पास टॉप लेवल के विरोधियों की कमी है, जो उन्हें WrestleMania में चैलेंज कर पाए। इसी के कोडी रोड्स को उन्हें चुनौती देनी चाहिए। यह चीज़ जरूर फैंस को पसंद आएगी। दोनों एक लेवल के स्टार हैं और इसी के चलते मुकाबला भी रोचक बन पाएगा।

2- Cody Rhodes और Seth Rollins के बीच WWE में बड़ा इतिहास रहा है

कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच बड़ा इतिहास रहा है। अमेरिकन नाईटमेयर ने WrestleMania 38 में वापसी करके सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच में उन्होंने विजनरी को हराया था। इसके बाद WrestleMania Backlash और Hell in a Cell में भी रोड्स ने सैथ को हराया।

दोनों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा था। दोनों ने उस स्टोरीलाइन को बिना चैंपियनशिप के फैंस के लिए WWE टीवी का मुख्य आकर्षण बना दिया था। इसी के चलते अगर अब दोनों WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर दोबारा आमने-सामने आते हैं और यह मैच टाइटल के लिए होता है, तो फैंस जरूर प्रभावित होंगे। WWE को उनकी स्टोरीलाइन तैयार करने में भी दिक्कत नहीं आएगी।

1- WWE सुपरस्टार Cody Rhodes को अभी Seth Rollins से बदला लेना है

Hell in a Cell 2022 में चोटिल होने के बावजूद कोडी रोड्स ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच लड़ा था और यहां उनकी बड़ी जीत हुई थी। सैथ ने यहां अमेरिकन नाईटमेयर की चोट को निशाना बनाया था। इस इवेंट के बाद हुए Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने कोडी रोड्स पर जानलेवा हमला किया था।

उन्होंने यहां कोडी रोड्स की चोट को और बढ़ाने की कोशिश की थी। रोड्स ने महीनों बाद वापसी की लेकिन उन्होंने कभी विजनरी से बदला नहीं लिया। अब सैथ रॉलिंस का कद बढ़ गया है और उनके पास चैंपियनशिप भी है। इसी के चलते अमेरिकन नाईटमेयर जरूर सैथ से अपनी चोट का बदला लेकर चैंपियन बनना चाहेंगे। इसी के चलते दोनों के बीच मैच हो सकता है।

App download animated image Get the free App now