WWE Hell in a Cell में दिग्गज के चोटिल होने के बाद लड़े गए खतरनाक मैच ने जीता फैंस का दिल, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
WWE के इस इवेंट में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस ने प्रभावित किया
WWE के इस इवेंट में कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस ने प्रभावित किया

WWE Hell in a Cell 2022 इवेंट काफी बढ़िया रहा। इस शो में कई शानदार मैच देखने को मिले। हर एक मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से अच्छा था। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मेन इवेंट रहा। दरअसल, कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) मैच देखने को मिला था।

Ad

कोडी चोटिल थे और उन्होंने इसके बावजूद सैथ का सामना किया। दोनों का मुकाबला धमाकेदार रहा। कई सारे फैंस ने इस मुकाबले को लेकर बात की। इस आर्टिकल में हम WWE के Hell in a Cell 2022 इवेंट को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नजर डालने वाले हैं।

WWE Hell in a Cell 2022 को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(मैं भावनाओं में नहीं बहना चाहता लेकिन यह मेरे सबसे पसंदीदा Hell in a Cell मैचों में से एक है।)

Ad

(कोडी रोड्स यह मैच लड़ना चाहते थे। रोड्स फैंस को वो मुकाबला देना चाहते थे जो एडवर्टाइज किया गया था। इससे पता चलता है कि उन्हें रेसलिंग और प्रशंसकों से कितना प्यार है। धन्यवाद कोडी!)

Ad

(कोडी रोड्स को आज Hell in a Cell मैच में प्रदर्शन के लिए ढेर सारी रिस्पेक्ट।)

Ad

(काफी बढ़िया मेन इवेंट रहा। सभी चीज़ों को देखा जाए तो दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया।)

Ad

(पिछले कुछ समय में यह सबसे शानदार Hell in a Cell मैचों में से एक था। जब मैंने कोडी की चोट के बारे में सुना तो मैंने इस तरह के मैच की उम्मीद नहीं की थी। सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स दोनों ने अच्छा काम किया।)

Ad

(यह जरूर इस साल का सबसे अच्छा मैच था!! कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के लिए ढेर सारा सम्मान! यह मैच ऐतिहासिक, जबरदस्त और शो में सभी का ध्यान खींचने वाला था!! हम इन दोनों सुपरस्टार्स को डिजर्व नहीं करते हैं लेकिन हम काफी खुशनसीब रहे हैं कि हमें दोनों मिले हैं!!! इसी वजह से मुझे रेसलिंग से प्यार है। धन्यवाद!!!)

Ad

(कोडी रोड्स vs सैथ रॉलिंस Hell in a Cell इवेंट का सबसे अच्छा मैच था।)

Ad

(सुनो, Hell in a Cell ने प्रभावित किया।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications